उधना में काॅटन फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू | Fire in cotton factory in Udhna, fire brigade found control

[ad_1]
सूरतएक दिन पहले
- कॉपी लिंक

उधना में बीआरसी के पास काॅटन फैक्ट्री में रविवार देर रात काे आग लग गई। फायर ब्रिगेड के सूत्रों के अनुसार उधना बीआरसी के पास सोलापुर कंपाउंड में रुई बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर रुई के बंडल होने से आग काफी तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगते ही फैक्ट्री के सभी कर्मचारी समय रहते बाहर आ गए थे।
इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मान दरवाजा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में बड़ी मात्रा में रुई और फैक्ट्री की कई मशीनें जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link
