Categories

November 19, 2026

एक लाख की इमारती लकड़ी समेत 2 गिरफ्तार | 2 arrested including timber worth one lakh

Spread the love

[ad_1]

सीतापुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अवैध लकड़ी के तस्करों ने क्षेत्र में अपना जाल बिछा रखा है। कार्रवाई के अभाव में तस्करों के हौसले बुलंद हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने मुखबिरों को इनके पीछे लगाया था। मुखबिरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पिकअप में लोड 110 अवैध लकड़ी चिरान जब्त की। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि धरमजयगढ़ की ओर से एक पिकअप में अवैध लकड़ी लेकर तस्कर बेचने सीतापुर क्षेत्र में निकले हैं।

पुलिस ने आमाटोली के पास घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक सीजी 13डी 1801 को पकड़ा और जब जांच की तो उसमें 110 अवैध चिरान मिला। पुलिस ने लकड़ी लोड पिकअप को जब्त कर थाने लाई। पूछताछ पर वाहन चालक महेन्द्र कुजूर पिता श्याम कुजूर 35 वर्ष, बुधनाथ एक्का निवासी भालुमाडा धरमजयगढ़ ने लकड़ी की तस्करी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जब्त लकड़ी की कीमत एक लाख बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…