एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर की फीस लेने के फैसले को सही ठहराया है

दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने काले रंग की एक टी-शर्ट की तस्वीर ट्वीट की है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपका फीडबैक सराहनीय है, अब आठ डॉलर का भुगतान कीजिए।’ इस पर डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व उम्मीदवार और लेखक Heidi Briones ने मस्क से पूछा किया क्या वह नए ब्लू टिक के लिए भुगतान करेंगे। इसके जवाब में मस्क ने लिखा, ‘100%’। मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ब्लू टिक के लिए हर महीने आठ डॉलर फीस लेने की बात कही थी।
ब्लू टिक पर बहस
इस पर न्यूयॉर्क की कांग्रेसवीमैन ने दो नवंबर को Alexandria Ocasio-Cortez ने मस्क की आलोचना करते हुए कहा कि फ्री स्पीच के लिए वह हर महीने आठ डॉलर लेने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने भी इसके लिए मस्क की आलोचना की। इससे खफा कई लोग ट्विटर को छोड़ चुके हैं या छोड़ने की योजना बना रहे हैं। लेकिन मस्क ने इसकी परवाह न करते हुए ब्लू टिक के लिए यूजर्स को फीस वसूलने की बात कही है।
