Categories

November 22, 2026

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर कार्रवाई:महादेव बुक का नेटवर्क तोड़ने कई शहरों में चलेगा ज्वाइंट ऑपरेशन

Spread the love

ऑन सट्‌टा और जुआ पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सख्त तेवर के बाद पुलिस बड़े ऑपरेशन की तैयारी है। राज्य में ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले महादेव बुक का नेटवर्क तोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए जिन शहरों में उसका रैकेट चलने का पता चला है, रायपुर की स्पेशल सेल वहां की पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बुकी और सटोरियों को पकड़ेगी।

पुलिस और सेल की टीम ने अलग-अलग शहरों में बैठकर आईडी चलाने वालों के अलावा दांव लगाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की तकनीकी विंग को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कॉल डिटेल के साथ उन बैंक खातों को खंगाला जा रहा है, जिसमें पैसों के ट्रांजेक्शन का शक है। पुलिस दुबई में सटोरियों की पार्टियों से लौटे लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि चर्चा है कि रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, बिलासपुर के 30 से ज्यादा लोग गुपचुप तरीके से ट्रेन और सड़क मार्ग से लौट आए हैं।

उन्हें शहर में देखा भी जा रही है। इनमें से कुछ लोगों ने पुलिस को अपने लौटने की सूचना दे दी है। पुलिस ने अब तक किसी से भी पूछताछ नहीं है। अफसरों ने संकेत दिए हैं, उनके खिलाफ लिंक की तलाश की जा रही है। पुख्ता प्रमाण के साथ उन्हें घेरा जाएगा।

सरकारी कर्मचारी-अधिकारी निशाने पर
महादेव बुक से राज्य के सराफा, कपड़ा से लेकर कई कारोबार से जुड़े कई बड़े लोग शामिल हैं। इसमें कुछ सरकारी कर्मचारी और अधिकारी के नाम भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ खाकी वर्दी वालों का भी रैकेट से लिंक मिला है। चर्चा है कि डीडी नगर के तीन मकान में सट्टा चलाने वाला भिलाई का सतीश अक्सर एक पुलिस अधिकारी के साथ देखा जाता रहा है।

ऐसे कई अधिकारी और उनके साथ जुड़े हैं। इसमें अतुल कुमार, सोनू, अरुण जैस नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस इन नामों की जांच कर रही है। महादेव बुक से राज्य के बड़े बुकी, जुआ चलाने वाले और एमसीएक्स चलाने वाले भी जुड़े गए हैं। वे खुद की आईडी चला रहे हैं। पुलिस को इनमें से कुछ का लिंक मिला है।

किराए के खाते में पैसा जमा
महादेव बुक में अधिकांश किराए के खातों में लेन-देन किया जा रहा है। इसलिए पुलिस रैकेट के सरगना या सिस्टम चलने वालों तक पहुंच नहीं पा रही है। ज्यादातर खाता रिक्शा, ऑटो, ठेला या होटल चलाने वालों के नाम पर है। उन्हें खातों में ट्रांजेक्शन के बदले हर माह पैसा दिया जाता है। उन्हें रैकेट की कोई जानकारी नहीं है। खाते में जिन लोगों ने पैसा जमा किया है। उन लोगों को भी पुलिस ने तलब करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…