Categories

November 19, 2026

कनाडा में पंजाबी मूल के गैंगस्टर विशाल की गोली मार कर हत्या | Punjabi origin gangster Vishal shot dead in Canada

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी गैंगस्टराें के बीच गैंगवार जारी है। सोमवार देर हमले में विशाल वालिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

उसके करीबी साथी यूनाइटेड नेशंस गैंग के अमन मंज को बीते साल सितंबर में इसी तरह हत्या की गई थी। विशाल को वैंकूवर स्थित यूबीसी गोल्फ क्लब की पार्किंग में गोलियां मारी गईं।

उसके बाद हमलावरों ने कुछ ही दूरी पर अपनी कार को जला दिया और दूसरे व्हीकल से फरार हो गए। मामले की जांच आरसीएमपी और कुछ और जांच एजेंसियां मिल कर रही हैं।

पुलिस ने 2017 में वालिया और मंज को एक साथ एक केस में पकड़ा था और उनसे ड्रग्स और 6000 डॉलर भी बरामद हुए थे।

वालिया का नाम कनाडा के लोअर मेनलैंड के बड़े गैंगस्टरों से भी जुड़ा रहा है, जिनमें पीटर आदिवाल सबसे प्रमुख है। उसे 2009 में 20 गोलियां मारी गई थी और उसके बावजूद वह बच गया था। उसका संबंध 2012 में मारे गए गुरमीत ढाक और जुझार खुन खुन से भी जुड़ा रहा है।

वैंकूवर पुलिस की इंटीग्रेटेड होमीसाइड इनवेस्टीगेशन टीम के सार्जेंट टिमोथी पियोरिटी ने कहा कि गोल्फ क्लब के सदस्यों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…