कर्ण जमवाल बोले- टिकट नहीं बदला तो कल होगा भाजपा समर्थकों का रिजाइन | Kangra: Opposition to Mulakh Raj Premi’s ticket in Baijnath

[ad_1]
बैजनाथ15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कर्ण जमवाल और BJP समर्थक।
हिमाचल के कांगडा स्थित बैजनाथ में BJP उम्मीदवार मुलख राज प्रेमी को टिकट देने का विरोध शुरू हो गया है। BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्ण जमवाल ने कहा कि अगर बुधवार रात तक प्रेमी की टिकट नहीं बदली गई तो गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी BJP से रिजाइन कर देंगे।
बैजनाथ में बुधवार को प्रेसवार्ता कर कर्ण जमवाल ने कहा कि गुरुवार को एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। वह पिछले 31 वर्ष से BJP के साथ तन मन धन से जुड़े हैं। 2017 में बैजनाथ चुनाव उनकी देख रेख में हुआ था, जिसमें उन्होंने पार्टी को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि प्रेमी ने पिछले 5 वर्षों में BJP के कर्मठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।
5 साल में मुलख राज ने किया परिवार का विकास
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रेमी ने अपने परिवार का विकास किया है। लोगों का विकास करने में वह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमी को टिकट देने से जनता में भी भारी रोष व्याप्त है।आज उनके साथ पूर्व में मंडल के पदाधिकारी रहे और अन्य लोगों ने मुलाकात की। प्रेमी को टिकट देने के बारे में रोष व्यक्त किया। इससे पहले भी कर्ण जमवाल बैजनाथ से प्रेमी को टिकट न देने की बात कह चुके हैं।
पार्टी हाईकमान से पुन: विचार का आग्रह
उन्होंने कहा था कि अगर चुनावों में प्रेमी को टिकट दी जाती है तो निश्चित तौर पर जमानत जब्त होगी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है कि इस बारे में एक बार फिर से विचार किया जाए। कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेता अगर भाजयुमो की उपाध्यक्ष रविता भारद्वाज को टिकट देते हैं तो निश्चित तौर से यहां से पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
[ad_2]
Source link
