कलेक्टर ने तत्काल किया निवारण; रेडक्रॉस से दिए घर के मरम्मत के लिए 4 हजार | Collector immediately redressed; 4 thousand for the repair of the house given by the Red Cross

[ad_1]
जबलपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर 135 आवेदक पहुंचे। सभी की समस्याओं को कलेक्टर इलैयाराजा टी ने गंभीरता से सुनकर समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण तत्काल करें। साथ ही उन्होंने स्वयं भी संबंधित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर प्रकरणों का निराकरण किया।

जनसुनवाई में इलाज के लिए आर्थिक सहायता, अवैध कब्जा, राशन पर्ची, राशन कार्ड, सहारा इंडिया से जमा राशि वापस दिलाने, भरण-पोषण सहायता, खसरे में त्रुटि सुधार, पट्टा देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फर्जी चेक देने, बीपीएल कार्ड बनाने, फौती नामांतरण, सीमांकन कर पावती बनाने आदि से संबंधित आवेदन आए। ज्यादातर आवेदन जमीन, जायदाद के अवैध कब्जा व धोखाधड़ी से संबंधित थे।
इस प्रकार जनसुनवाई में लगभग 135 आवेदनों में से 70 आवेदन पंजीबद्ध हुये। शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए तुरंत ही दे दिया गया। वहीं कलेक्टर ने सिद्धबाबा निवासी दीपा वंशकार को घर की मरम्मत के लिए 4 हजार रुपये रेडक्रॉस से प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस दौरान अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, सुश्री विमलेश सिह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
[ad_2]
Source link
