Categories

November 24, 2026

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में ‘भड़काऊ’ भाषण के लिए शाह की आलोचना की, चुनाव आयोग से मामला दर्ज करने का आग्रह किया…

Spread the love

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत कर सकती है। कांग्रेस का आरोप है कि शाह ने राजनांदगांव में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए भाषण दिया, चुनाव आयोग इस मामले में स्वत: संज्ञान ले और अमित शाह पर कार्रवाई करे।

अमित शाह के राजनांदगांव दौरे के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- अमित शाह छत्तीसगढ़ आए थे, ईडी के रट्टू तोते की तरह एक बार फिर से ईडी की लिखी कहानी के आधार पर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा कर गए। शाह ने देश की सबसे ईमानदार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

‘कांग्रेस सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे शाह’

शुक्ला ने कहा- छत्तीसगढ़ के चावल का कोटा केन्द्र ने 86 लाख से घटाकर 61 लाख क्यों किया इस पर अमित शाह कुछ नहीं बोले? वो बताएं छत्तीसगढ़ का कोटा क्यों घटाया? भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले हमारी सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि अडानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे हैं? रमन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं है।

‘चाऊर वाले बाबा का मुखौटा पहन रमन ने किया भ्रष्टाचार’

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा- चाऊर वाले बाबा का मुखौटा लगाकर छत्तीसगढ़ की लाखों गरीब जनता के नाम पर फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया गया और इसका पैसा दिल्ली तक पहुंचा। भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात अमित शाह का जुमला है। दरअसल, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक तो अमित शाह ही है।

कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, पनामा पेपर, चिटफंड घोटाले, झलकी घोटाले, इंदिरा प्रियदर्शिनी घोटाले, आंखफोड़वा कांड, नकली दवा कांड के सभी के आरोपियों को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया इस पर अमित शाह क्यों मौन थे?

अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता पर एहसान जता कर गए कि केन्द्र ने 9 साल में छत्तीसगढ़ को 3 लाख करोड़ दिया पर ये नहीं बताया कि छत्तीसगढ़ से केन्द्र ने पिछले 9 साल में 5 लाख करोड़ वसूले हैं। अभी भी छत्तीसगढ़ को अपने हिस्से का केन्द्र से 55 हजार करोड़ रुपए लेना है।

प्रदेश में ट्रेनें क्यों हो रहीं लेट?

कांग्रेस ने पूछा- छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को केन्द्र क्यों रद्द कर रहा है इस पर अमित शाह क्यों चुप रहे? छत्तीसगढ़ का कोयला अडानी के लिए ढोने माल वाहक ट्रेनें चला रहे और हमारी यात्री सुविधाओं को रद्द कर रहे। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाले बीजेपी के नेता किस नैतिकता से छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे हैं। अगर बीजेपी भ्रष्टाचार पर ईमानदार होती तो नान, चिटफंड, पनामा पेपर की जांच ईडी कर रही होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…