Categories

November 20, 2026

कारखानों में काम करने वाले ग्रामीण वोटरों को राहत; 9 जिलों में घोषणा | Haryana Panchayat Election Two days for voting declaration holiday

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा में पहले चरण के 9 जिलों में 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को वोटिंग होगी। - Dainik Bhaskar

हरियाणा में पहले चरण के 9 जिलों में 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को वोटिंग होगी।

पंचायत चुनाव में मतदान करने वाले ग्रामीण वोटरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पहले चरण में 9 जिलों में होने वाले मतदान के लिए 2 दिन छुट्‌टी का ऐलान किया है।

कारखानों में काम करने वाले ग्रामीण वोटरों को इससे मतदान के लिए छूट मिलेगी। सरकार के फैसले के बाद श्रम विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इन जिलों में रहेगा अवकाश
हरियाणा सरकार ने भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 30 अक्टूबर (रविवार) को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों व 2 नवंबर (बुधवार) को सरपंच व पंच पद के चुनाव के कारण कारखानों में कार्यरत ऐसे मतदाताओं, जो इस ग्राम पंचायत के क्षेत्र में पंजीकृत हैं, को कार्य करने से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।

पहले चरण के लिए 57 नामांकन
हरियाणा में होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण में 57 हजार नामांकन किए गए हैं। पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए कुल 30 पद हैं। आज इन नामांकनों की छंटनी होगी। पहले चरण के लिए 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…