Categories

November 20, 2026

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश से पहले पायलट की आखिरी कॉल | Kedarnath Helicopter Crash; Pilot Anil Singh’s Wife On Last Call With Victim | Uttarakhand News

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Kedarnath Helicopter Crash; Pilot Anil Singh’s Wife On Last Call With Victim | Uttarakhand News

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट अनिल सिंह की मौत हो गई थी। अनिल ने हादसे से एक दिन पहले अपनी पत्नी से बात की थी और कहा था कि बेटी बीमार है उसका ख्याल रखना।

57 साल के पायलट अनिल सिंह अपने परिवार के साथ 15 साल से मुंबई में रह रहे थे। उनकी बेटी का नाम फिरोजा सिंह है। उनकी पत्नी शिरीन आनंदिता मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। आनंदिता अपनी बेटी के साथ पति का अंतिम संस्कार करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

आर्यन एविएशन का यह हेलिकॉप्टर बेल कंपनी का था। इस Bell 407 में पायलट समेत अधिकतम 6 लोग सवार हो सकते हैं।

आर्यन एविएशन का यह हेलिकॉप्टर बेल कंपनी का था। इस Bell 407 में पायलट समेत अधिकतम 6 लोग सवार हो सकते हैं।

पेशे से लेखिका हैं आनंदिता
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक आनंदिता पेशे से लेखिका हैं। वे फिल्मी स्टोरी लिखने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके पति से आखिरी बार बात हुई थी। उनकी बेटी हमेशा बीमार रहती है। उन्होंने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था। आनंदिता ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

जांच के दायरे में आया आर्यन एविएशन रेगुलेटर
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीम हादसे की जांच कर रही हैं। हाल ही में DGCA ने आर्यन एविएशन रेगुलेटर जांच के दायरे में लिया था। उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। अब एक बार फिर आर्यन एविएशन जांच के दायरे में आ गया है। DGCA की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी के पांच हेलिकॉप्टरों के बेड़े में यह इकलौता 6 सीटर हेलिकॉप्टर था।

घने कोहरे के कारण चट्टान से टकराया हेलिकॉप्टर, 7 की मौत

हादसे की वजह खराब मौसम और कोहरा बताया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर चट्टान से टकरा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई और गरुड़चट्टी के पास वह क्रैश हो गया।

मृतकों के नाम पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, कला और पायलट अनिल सिंह हैं। इनमें से पूर्वा, कृति, उर्वी गुजरात के हैं, पायलट अनिल महाराष्ट्र के हैं। बाकी तीन तमिलनाडु के हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…