Categories

November 20, 2026

केपीटीएल को 1,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले – kptl bags orders worth rs 1200 crore

Spread the love

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) को 1,200 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ऊर्जा एवं अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी केपीटीएल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

केपीटीएल ने बताया कि उसे और उसकी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगियों को 1,290 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत और विदेशी बाजारों में पारेषण एवं वितरण (टी एंड डी) व्यवसाय के लिए हैं। इनमें तेल एवं गैस के ऑर्डर, रेलवे के ऑर्डर शामिल हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मोहनोत ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी को अब तक 6,890 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…