Categories

November 19, 2026

केलांग में उमड़ा जन सैलाब, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा नामांकन | Ravi Thakur showed strength on the pretext of nomination, Mass influx in Keylong, memorandum submitted to the Returning Officer

Spread the love

[ad_1]

मनाली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी को नामांकन सौंपते हुए। - Dainik Bhaskar

लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी को नामांकन सौंपते हुए।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है जो की 25 अक्टूबर तक चलेगी। इसी कड़ी में जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति में जिला मुख्यालय केलांग में विधानसभा चुनाव को लेकर लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने नामांकन भरा, इस दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक उमड़े और रवि ठाकुर ने अपनी ताकत दिखाई।

कांग्रेस कार्यालय से केलांग बाजार होते हुए जहां इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया गया, वहीं रवि ठाकुर के समर्थन में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नारेबाजी से पूरा केलांग बाजार गुंज उठा। तय समय पर कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बता दें कि लाहौल स्पीति कांग्रेस द्वारा गुरुवार को नामांकन के बहाने किए गए शक्ति प्रदर्शन ने जहां भाजपा की जड़ों को हिला डाला है,वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश देख चुनावी माहौल की तस्वीर ही बदल डाली है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी से ही जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी रवि ठाकुर को हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना समर्थन देने की जहां बात कही है,

रवि ठाकुर के नामांकन रैली की फोटो देखिए।

केलांग निर्वाचन कार्यालय जाते हुए रवि ठाकुर।

केलांग निर्वाचन कार्यालय जाते हुए रवि ठाकुर।

रवि ठाकुर के नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब ।

रवि ठाकुर के नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब ।

रवि ठाकुर की नामांकन रैली में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

रवि ठाकुर की नामांकन रैली में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

राजेंद्र कारपा और जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने दिया रवि ठाकुर को समर्थन।

राजेंद्र कारपा और जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने दिया रवि ठाकुर को समर्थन।

पारंम्परिक संगीत की दून के साथ झूमे कांग्रेस कार्यकर्ता ।

पारंम्परिक संगीत की दून के साथ झूमे कांग्रेस कार्यकर्ता ।

बुजुर्गों के साथ नामांकन दाखिल करवाने के लिए जाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर।

बुजुर्गों के साथ नामांकन दाखिल करवाने के लिए जाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर।

लाहौल में रवि ठाकुर के नामांकन में एकजुट नजर आई कांग्रेस

वहीं वर्ष 2017 के चुनावों में कांग्रेस से बगावत कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र कारपा ने भी घर वापसी करते हुए पूरी तरह से रवि ठाकुर को अपना समर्थन देने की बात कही है। हजारों समर्थकों के बीच रवि ठाकुर ने इस दौरान उनका पार्टी में एक बार फिर स्वागत किया। बहरहाल लाहौल स्पीति कांग्रेस ने रवि ठाकुर के नामांकन के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा की नींद उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्पीति से कार्यकर्ता केलांग पहुंचे थे। यही नहीं रवि ठाकुर को इस चुनावी मैदान में जीत दिलाने के लिए उनकी बेटियों ने भी लाहौल पहुंच घाटी की जनता से रवि ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…