Categories

November 22, 2026

कोहली को मांकड़िंग करने चले थे सुनील नरेन, विराट ने निकाल दी थी सारी होशियारी

Spread the love

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच बीते हफ्ते हुए मुकाबले से उपजा मांकड़िंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लिश बैटर चार्ली डीन को कई बार समझाइश देने के बाद मांकड़िंग किया तो वर्ल्ड क्रिकेट में बवाल मच गया। अब अंग्रेजी टीम कह रही कि उन्हें कोई वॉर्निंग नहीं दी गई थी। इन सब के बीच आईपीएल का एक पुराना वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जब कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन आरसीबी के स्टार बैट्मैन विराट कोहली को इसी तरह फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर किंग कोहली उनसे दो कदम आगे निकले।

हंसी-मजाक में निपट गया था किस्सा

मामला आईपीएल 2019 का है। तब विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हुआ करते थे। मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जा रहा था। उस समय विराट कोहली शतक के करीब थे। मेजबान केकेआर के बॉलर सुनील नरेन 18वां ओवर फेंक रहे थे। स्ट्राइक पर खड़े मार्कस स्टोइनिस के तैयार न होने की वजह से नरेन गेंद फेंक नहीं पाए। तभी नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोहली ने बैट को क्रीज के अंदर रखा और मजाकिया अंदाज में बैठ गए। कोहली ने मांकड़िंग से बचने के लिए ऐसा किया। यह देख नरेन भी अपनी हंसी रोक न सके।

अब नियम बन चुका है मांकड़िंग रन आउट
मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एसीसी) ने क्रिकेट के नियमों (Cricket New Laws) में बदलाव किए हैं। ये सभी नियम इस साल एक अक्टूबर से लागू होंगे। पुराने नियम के अनुसार मांकड़िंग लॉ-41 (अनफेयर प्ले) के अधीन आता था। अब इसे लॉ-38 (रन-आउट) में मूव कर दिया गया है। इसे अनफेयर प्ले नहीं माना जाएगा, जिसकी वजह से इसपर होने वाला विवाद भी लगभग समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…