Categories

November 19, 2026

खेत में काम करने के दौरान किसानों ने देखा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्कयू | While working in the field, the farmers saw, the forest department team did the rescue

Spread the love

[ad_1]

बाराबंकी4 घंटे पहले

इन दिनों बारिश का समय चल रहा है। भारी बरसात के बाद में अब किसानों की जाएं पर मुश्किलें बढ़ रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ जंगली जानवरों की आवाजाही भी बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि इसी तरह का एक मामला सामने आया है जहां पर किसान अपने खेत में फसल को संजोने में जुटे हुए थे। तभी उसके खेत में 10 फीट लंबा अजगर दिखा। अजगर देखने के बाद में किसान के हाथ-पैर फूल गए वह किसान खेत छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

धान के खेत में था अजगर

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिकरा गांव का है। जहां पर आज किसान अपने खेतों में धान की फसल को बारिश के बाद संजोने के लिए गया था। फसल को बटोर ही रहा था लेकिन कुछ ही दूरी पर उसने देखा कि शायद कोई चीज हरकत कर रही है। जब सामने देखने के लिए पहुंचा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि सामने 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर पड़ा हुआ था।

वन विभाग के अधिकारियों ने किया रेस्क्यू

अजगर को देखकर किसान के हाथ पैर फूल गए और वह मौके से फरार हो गया किसान जब गांव पहुंचा। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी ग्रामीणों ने तत्काल रामसनेहीघाट ओपन रेंज के अधिकारियों को फोन किया मौके पर वन रेंज के अधिकारी पहुंचे और अजगर को पकड़ने का प्रयास करने लगे काफी देर के बाद में अजगर वन अधिकारियों के हाथ लगा तब कहीं जाकर के क्षेत्रीय किसानों ने राहत की सांस ली है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…