गैंगवॉर में दो लोग घायल, सैंकी यादव हत्याकांड का बदला लेने पहुंचे थे अपराधी | Two people injured in gang war, criminals came to avenge Sanki Yadav murder case

[ad_1]
![]()
जमशेदपुर14 मिनट पहले
जमशेदपुर में दिन दहाड़े चली गोलियां
जमशेदपुर के साकची इलाके में गैंगवॉर की वजह से दिनदहाड़े गोलियां चली। बसंत टॉकीज के पास कार्बाइन से गणेश सिंह के रिश्तेदार मानगो बालीगुमा निवासी राजेश सिंह पर हमला हुआ। इस हमले से बचने के लिए पर राजेश सिंह एवं उसका सहयोगी त्रिलोकी पोद्दार भाग गये। एक तरफ से गोलियां चल रही थी, तो दूसरी तरफ राजेश सिंह ने भी हमलावर पर पत्थर से गोली चलाने वाले को मारने की कोशिश की।
गोलीबारी में दो घायल
इस घटना में राजेश सिंह के घायल होने की खबर है उनके साथ एक दुकानदार भी घायल हुआ है। दुकानदार मुमताज को जांघ में गोली लगी है, जबकि राजेश सिंह के कनपट्टी को छू कर गोली निकल गयी है। साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से कार्बाइन की मैगजीन समेत एक देसी कट्टा, चार खोखा और दो गोली बरामद की है. इसके अलावा हमलावर का एक बैग भी घटनास्थल से बरामद हुआ है. पुलिस ने घायलों को टीएमएच पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
जमानत पर बाहर निकला है राजेश सिंह
यह गैंगवॉर से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। राजेश सिंह मानगो के सैंकी यादव हत्याकांड में जेल में था। इस वक्त वह जमानत पर बाहर है। इस फायरिंग के पीछे सैंकी यादव के भाई दीपक यादव, संदीप यादव समेत अन्य की संलिप्तता की आशंका जतायी गयी है। राजेश सिंह भाजपा मानगो मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है। जेल जाने के बाद उसे भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। राजेश लंबे समय से इलाके में अपनी पकड़ बनाना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह राजनीति से भी जुड़ा था।
राजेश सिंह के बेटे ने बताया हत्या की कोशिश के पीछे कौन
दौरान राजेश सिंह अपने साथी के साथ होटल से खाना खा कर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोली चलायी। घायल राजेश सिंह के बेटे आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि हमला के पीछे सैंकी यादव के भाई दीपक यादव, संतोष यादव के अलावा लक्खू तंतुबाई का हाथ है। सैंकी यादव से पापा विवाद हो गया था। इसके कारण पापा को जेल जाना पड़ा था। लक्खू तंतूबाई भी उन लोगों के साथ मिल गया. जिसके बाद उन लोगों ने पापा की हत्या की नीयत से कार्बाइन से हमला किया है।
[ad_2]
Source link
