Categories

November 19, 2026

गोवा में सरकारी नौकरी के लिए 1 साल का अनुभव होगा जरूरी: मुख्यमंत्री – one year work experience will be made mandatory for government jobs in work goa

Spread the love

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के विभागों में भर्ती के लिए एक साल का कार्य अनुभव “अनिवार्य” बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए आवेदकों को सीधे सरकारी सेवा में नहीं लिया जाएगा। सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले निजी क्षेत्र में काम करके अनुभव प्राप्त करना होगा। उत्तरी गोवा के तलेगांव में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि भविष्य में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक साल का कार्य अनुभव अनिवार्य कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकार को कुशल कर्मचारी नियुक्त करने में मदद मिलेगी। सावंत ने कहा कि उचित कर्मचारियों का चयन सुनिश्चित करने के लिए भर्ती नियमों (आरआर) में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। सावंत ने यह भी कहा कि भविष्य में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती अनिवार्य की जाएगी।

सीएम सावंत ने कहा, ‘भविष्य में सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए, पिछले काम का अनुभव अब जरूरी होगा। अब वो बात पुरानी हो गई, जब लोग सोचते थे कि उनकी पढ़ाई पूरी हो गई और अब उन्हें बिना अनुभव के सरकारी नौकरी मिल जाएगी।”

उन्होंने कहा, ”सरकारी नौकरी में आवेदन करने वालों को पहले निजी क्षेत्र में काम ढूंढ़ना होगा, फिर वह सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए पात्र हो पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि गोवा सरकार एक तरफ राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही है, तो दूसरी तरफ मानव संसाधन पर काम कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…