Categories

November 19, 2026

छठी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग सात महीने की गर्भवती, युवक मुंबई फरार | Seven months pregnant minor studying in sixth class, youth absconding to Mumbai

Spread the love

[ad_1]

बोकारोएक घंटा पहले

छठी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग सात महीने की गर्भवती

12 साल की नाबालिग बच्ची सात महीने की गर्भवती हो गयी। छठी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप करने वाला व्यक्ति उसी के इलाके में सब्जी की दुकान चलाता था। घरवालों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। घटना बोकारो के सेक्टर 4 में 12 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। नाबालिग बच्ची ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया है। पीड़िता अभी छठी क्लास में पढ़ती और सात महीने की गंर्भवती है।
मौसी के घर गयी तो खुला राज
बोकारो में रहने वाली बच्ची तीन महीने पहले अपने मौसी के घर अहमदाबाद गयी थी। जब उसे पीडियड आना बंद हो गया तो उसने अपनी मौसेरी बहन को इस संबंध में जानकारी दी। मौसरी बहन ने मां को पूरी कहानी बता दी। इसके बाद परजिनों को इसकी सूचना दी गयी।
सात महीने की गर्भवती है नाबालिग
माता – पिता बच्ची को घर वापस लेकर आये औऱ उससे सख्ती से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि सेक्टर 4 में ही सब्जी मार्केट के पास झोपड़ी में रहने वाले 20 वर्षीय राज ने शादी का वादा किया था। माता पिता ने इस संबंध में देर रात बोकारो स्टील सिटी के महिला थाने पहुंचे. जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते एक साल से आरोपी के साथ किशोरी का संबंध था। बच्ची को वही स्कूल ले जाता था।

जगन्नाथ मंदिर में आरोपी ने मांग में भरा था सिंदूर

पीड़िता इसी दौरान उसके संपर्क में आयी। आरोपी अप्रैल में किशोरी को जगन्नाथ मंदिर ले गया और वही किशोरी की मांग सिंदूर से भर कर कहा कि अब हम दोनों की शादी हो गयी है। इसके बाद वह उससे संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गयी तो आरोपी से इसका समाधान निकालने के लिये कहा तो युवक ने कहा कि गर्भपात करा लो. सारा खर्च भी हम दे देंगे। पीड़िता ने जब फोन किया तो उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। महिला थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए. छापेमारी कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…