Categories

November 21, 2026

छत्तीसगढ़ में करंट लगने से हाथी की मौत, एक ग्रामीण गिरफ्तार – elephant dies due to electrocution in chhattisgarh, a villager arrested

Spread the love

रायपुर, आठ नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र में सोमवार को वन विभाग के कर्मियों को एक नर हाथी (लगभग 26 वर्ष) का शव बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को देवपुर परिक्षेत्र में हाथी का शव होने की जानकारी मिलने पर विभाग के दल को घटनास्थल रवाना किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शव बरामद होने के बाद बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी से चिकित्सकों का दल बुलाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में करंट लगने से हाथी की मृत्यु की बात सामने आयी है। हाथी के शव को नियमानुसार दफनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान देवपुर परिक्षेत्र में बिजली का तार बरामद हुआ और घटना में पकरीद गांव के ग्रामीणों के शामिल होने की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…