Categories

November 21, 2026

छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह: केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नक्सल प्रभावित परिवारों को देंगे सहायता…

Spread the love

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर काबू पाने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “केंद्र सरकार, राज्य सरकार के सहयोग से नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करेगी…मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अभियान में अपना समर्थन दें।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बेहतर समन्वय से नक्सलवाद की जड़ें कमजोर हुई हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से अपील की कि इन क्षेत्रों में विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…