छत्तीसगढ़ समाचार, लंबे समय से था दोनों के बीच अफेयर, बाजार में लड़ाई के बाद लड़के ने उठाया खतरनाक कदम – due to love affair youth dies by consuming poison, family members make serious allegations against the hospital
यहां रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार और सुप्रिया नामक लड़की का आपसी प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के सत्यनारायण धर्म शाला के पास दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया और गुस्से में आकर अरविंद ने जहर खा लिया। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये।
इसे भी पढ़ें-
परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है की अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर ड्यूटी में मौजूद नहीं था और अस्पताल में मौजूद नर्स ने परिजनों से नॉर्मल डिस्टिल बॉटल और नमक बाजार से खरीदने के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए घंटों भटकते रहे। जिस कारण से सही समय में अरविंद को इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अरविंद को अगर समय रहते सही समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
वहीं, अरविंद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे BMO ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए परिजनों के आरोप को निराधार बताया है। इधर मौके पर पहुंची रामानुजगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
