Categories

November 22, 2026

जनता जाग गई तो सारे समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे, प्रशांत किशोर बोले- ताकत दिखाने का नहीं…एहसास कराने का – prashant kishor jansuraj yatra in motihari east champaran bihar

Spread the love

मोतिहारी:चुनावी रणनीतिकर प्रशांत किशोर ( Prashant Kishor ) अपनी जन सुराज पदयात्रा के 48वें दिन यानी शुक्रवार की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया पंचायत से की। वे इस दौरान जनता से बात करते हुए कहा कि जन सुराज पदयात्रा पश्चिम चंपारण में 550 किलोमीटर से अधिक पैदल चलने के बाद, पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक सभा संबोधित करते हुए कहा कि एक बार जनता जाग गई तो सारे समीकरण ध्वस्त हो जायेंगे और जनता की जीत होगी।

हमारा अभियान अपनी ताकत दिखाने का नहीं
दरअसल, जन सुराज पदयात्रा के 48वें दिन की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया पंचायत के सतभेरवा गांव स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर सभा से हुई। शिविर में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नेता आते हैं तो वह दिखाते हैं कि उनकी ताकत कितनी है, उसके साथ लोग कितने हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह अभियान अपनी ताकत दिखाने का नहीं है, यह अभियान है जनता को उनकी ताकत का एहसास कराने का। आपको आपके एक-एक वोट की कीमत को समझनी होगी। आपके राज्य की तिजोरी की चाबी किसको देनी है, यह आपका वोट निर्धारित करता है।

जनता जाग गई तो सारे समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे
उन्होंने लोगों से कहा कि जब आप अपने घर की तिजोरी की हिफाजत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के हाथों में उसे सौंपते हैं, तो फिर पूरे राज्य की तिजोरी किसी गलत व्यक्ति के हाथ में कैसे सौंप सकते हैं। पश्चिम चंपारण की धरती को छोड़ने से पूर्व स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जनशक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है, इसलिए एक बार जनता जाग गई तो सारे समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे और जनता की जीत होगी।

समस्याओं का समाधान आपका वोट निर्धारित करेगा
प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ जनता को यह बताना है कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान आपका वोट निर्धारित करेगा। ताकत किसी नेता या दल की नहीं, बल्कि आपके वोट की ही है। अस्पताल, स्कूल, सड़कें आपके वोट देने से ही बनेंगे। आपका रोजगार भी आपका वोट ही तय करेगा। अगर आप सही व्यक्ति को वोट देंगे तो सब विकास होगा गलत व्यक्ति को वोट देंगे तो 5 साल कितना भी सरकार को कोस ले, कुछ नहीं बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…