Categories

November 19, 2026

जनता दरबार में लोगों ने उपायुक्त से अवैध कोयला खनन रोकने लगाने की लगाई गुहार | In Janata Darbar, people appealed to the Deputy Commissioner to stop illegal coal mining

Spread the love

[ad_1]

धनबाद17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • लाेगाें ने कहा कि कोयले का अवैध खनन करने वाले अब पिलर को भी काट रहे

डीसी संदीप सिंह के जनता दरबार में मंगलवार काे जिले के विभिन्न क्षेत्राें से आए लाेगाें ने समस्याएं सुनाईं। जिसमें भूदान की जमीन पर आवास निर्माण, कोयले के अवैध खनन पर रोक लगाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। गोंदुडीह रवानी बस्ती से आए लोगों ने बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 में किए जा रहे कोयले के अवैध खनन पर रोक लगाने की गुहार लगाई। लाेगाें ने कहा कि कोयले का अवैध खनन करने वाले अब पिलर को भी काट रहे हैं। जबकि आए दिन वहां भूधंसान की घटना होती रहती है।

सूचना देने पर स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। प्रधानखंता से आए लोगों ने रेलवे द्वारा धनबाद से प्रधानखंता तक रेलवे लाइन के बगल में बाउंड्री वॉल किए जाने की शिकायत की। कोलकुसमा में कचड़ा गोदाम संचालक द्वारा आने जाने का आम रास्ता बंद कर देने, सरकारी सहायता उपलब्ध कराने, पेंशन की राशि का भुगतान कराने, बीमारी का इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ प्रदान करने, आधार कार्ड का गलत नंबर डालने से 6 माह से राशन नहीं मिलने, वार्ड 11 में नाली का निर्माण करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। डीसी ने संबंधित विभाग काे त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…