Categories

November 23, 2026

जब इस सुपरस्टार ने ठुकराई फिल्म तो टूट गया था Kamal Haasan का सपना, आज भी है साथ काम ना कर पाने का मलाल…

Spread the love

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) मल्टीटैलेंटेड हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. कमल हासन सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि शानदार डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है, लेकिन एक सुपरस्टार के साथ काम ना कर पाने का मलाल कमल हासन को आज भी है. उनका ये सपना आज भी अधूरा है, जो अब कभी भी पूरा नहीं हो सकता है.

अपनी सुपरहिट फिल्म का रीमेक बना रहे थे कमल हासन
90 के दशक में कमल हासन अपनी सुपरहिट फिल्म Thevar Magan का रीमेक बनाना चाहते थे. वो इसे हिंदी दर्शकों के लिए दोबारा बनाना चाहते थे. इस फिल्म में कमल हासन ने शिवाजी गणेशन के साथ स्क्रीन शेयर किया था. उन्होंने खुद फिल्म की कहानी लिखी थी. Thevar Magan की सक्सेस के बाद कमल हासन ने फिल्म का रीमेक बनाने का फैसला किया. वह चाहते थे कि दिलीप कुमार फिल्म में शिवाजी गणेशन का किरदार निभाए. लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका.

कमल हासन को आज भी है इस बात का मलाल
इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू के दौरान कमल हासल ने बताया था कि, ‘मैं दूसरे एक्टर्स के साथ काम करना बहुत पसंद करता हूं. एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें मैं बहुत मिस करता हूं और मैं उनके साथ काम करना चाहता था. वो हैं दिलीप कुमार. मैंने उनका हाथ पकड़कर खूब विनती थी, लेकिन तब तक वह एक्टिंग छोड़ चुके थे. मैं उनके साथ Thevar Magan बनाना चाहता था, लेकिन ये नहीं हो पाया.’

टूटा सपना तो दूसरे डायरेक्टर को दे दी फिल्म
जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया तो कमल हासन (Kamal Haasan) टूट गए थे. इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) को फिल्म दे दी थी. उन्होंने कमल हासन की फिल्म Thevar Magan को ‘विरासत’ (Virasat) नाम से हिंदी में बनाया. इसमें अमरीश पुरी और अनिल कपूर ने काम किया था. वहीं, तब्बू, पूजा बत्रा, मिलिंद गुनाजी और गोविंद नामदेव भी इस फिल्म का हिस्सा थे. ‘विरासत’ मूवी साल 1997 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…