Categories

November 19, 2026

जशपुर में हाथियों का आतंक, जशपुर जिले में हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दी धान की फसल, दहशत में जी रहे हैं गाग्रीण – jashpur news elephants ruined the crop villagers are living in panic

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में लगातार हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जशपुर जिले में हाथी की समस्या के कारण ग्रामीण दहशत के बीच जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। पिछले तीन दिनों से जशपुर के बगीचा, गढ़कोना, झिक्की व पेटा के जंगलों में लगभग 40 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। वहीं, रात में धान की खड़ी फसलों को हाथी अपना निशाना बना रहे हैं। ग्रामीण रात भर जगाकर किसी तरह अपनी फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं मगर उसमें भी नाकाम हो रहे हैं। इन दिनों हाथियों की दहशत की वजह से कई गांवों की फसल बर्बाद हो गई है।

जशपुर पहुंचा है हाथियों का दल
सरगुजा के बलरामपुर क्षेत्र से लगभग चालीस हाथियों के दल ने जशपुर सीमा में प्रवेश किया है। जहां बगीचा के गढ़कोना में लगभग 3 एकड़ में लगी धान की फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया है। वहीं, वन अमले ने अब तक फसल नुकसान का आंकलन नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में सड़क, बिजली की समस्या पहले से है। अब हाथी के आने से वे खौफ के साए में जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ में बच्चे के काटने से जहरीले सांप की मौत: मामला सुनकर डॉक्टर भी हैरान, जानिए क्या है आदिवासियों की मान्यता

ग्रामीणों का आरोप एक्शन नहीं ले रहा वन विभाग
ग्रामीण राम कुमार का कहना है कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथी गांव में विचरण कर रहे हैं और हमारे फसल को नुकसान कर रहे हैं वन विभाग हाथ पर हाथ रखा बैठा हुआ है। वहीं, लालमन का कहना है कि हाथी हमारी फसल को नुकसान कर रहे हैं। करीबन 40 हाथियों का दल गांव में घूम रहा है।

ग्रामीणों को मिल रहा है मुआवजा
वहीं, वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि लगातार वन विभाग की टीम जंगलों की गश्त कर रही हैं। गांव के लोगों को हिदायत दे रहे हैं जानवारों से दूर रहें। जो भी ग्रामीणों का नुकसान हुआ है हम मुआवजा भी दे रहे हैं।

रिपोर्ट- सोमेश पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…