जागरण प्रकाशन 345 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी – jagran prakashan to buy back shares worth rs 345 crore
डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।
भाषा | Updated: Nov 4, 2022, 10:29 PM
नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) हिंदी अखबार दैनिक जागरण की प्रकाशक जागरण प्रकाशन लि. ने 345 करोड़ रुपये के 4.60 करोड़ चुकता इक्विटी शेयर वापस खरीदने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में दो रुपये के अंकित मूल्य के शेयर को 75 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि कुल 4.60 करोड़ शेयरों की पुनर्खरीद की जाएगी।
कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में दो रुपये के अंकित मूल्य के शेयर को 75 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।
कंपनी ने कहा कि कुल 4.60 करोड़ शेयरों की पुनर्खरीद की जाएगी।
