Categories

November 20, 2026

टाइटैनिक दिखाने गई पनडुब्बी अटलांटिक में 2 दिन से लापता:ब्रिटिश अरबपति, 2 पाकिस्तानी समेत 5 टूरिस्ट सवार, इसमें सिर्फ 96 घंटे की ऑक्सीजन…

Spread the love

टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली टूरिस्ट पनडुब्बी ‘टाइटेन’ रविवार को अटलांटिक महासागर में लापता हो गई। टाइटेन पनडुब्बी में एक पायलट और 4 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग और पाकिस्तान के बिजनेसमैन शहजादा दाऊद अपने बेटे के साथ मौजूद हैं। सबमरीन को ढूंढने के लिए अमेरिका और कनाडा के जहाज और प्लेन्स को भेजा गया है।

द गार्जियन के मुताबिक, 18 जून की दोपहर को सबमरीन पानी में उतरने के 1.45 घंटे बाद रडार से गायब हो गई। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने कहा, ‘हम अनुमान लगा रहे हैं कि पनडुब्बी को खोजने के लिए हमारे पास 70 घंटों से लेकर 96 घंटों तक का समय है।’ रॉयटर्स के मुताबिक, इस सबमरीन में 96 घंटों की ऑक्सीजन होती है

अमेरिका-कनाडा की रेस्क्यू टीम 900 मील के एरिया में तलाश कर रही
इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सबमरीन अभी भी पानी में ही है या सतह पर आ चुकी है। अमेरिका-कनाडा की रेस्क्यू टीम ने केप कॉड से करीब 900 मील (1,450 किमी) पूर्व में तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा पानी में सोनार-बॉय भी छोड़े गए हैं, जो 13 हजार फीट की गहराई तक मॉनिटर कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल जहाजों से भी मदद मांगी जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पनडुब्बी में ओशन गेट कंपनी के CEO स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी मौजूद हैं।

 टाइटैनिक जहाज के मलबे को लोग क्यों देखने जाते हैं
दुनिया का सबसे बड़ा स्टीम बेस्ड यात्री जहाज टाइटैनिक 10 अप्रैल 1912 को अपने पहले सफर पर निकला था, जो उसका आखिरी सफर भी साबित हुआ। ब्रिटेन के साउथहैप्टन से शुरू हुआ सफर अमेरिका के न्यूयॉर्क में पूरा होना था। 4 दिन बाद, 14-15 अप्रैल को, ये एक आइसबर्ग से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूब गया था। जहाज पर सवार 2,200 यात्रियों और क्रू में से 1,500 से अधिक की मौत हो गई थी। समुद्र में इसके मलबे की खोज 1985 में की गई थी।

 टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए लगते हैं 2 करोड़ रुपए
पनडुब्बी ओशन गेट कंपनी की टाइटेन सबमर्सिबल है। इसका साइज एक ट्रक के बराबर है। यह पनडुब्बी कार्बन फाइबर से बनी है​​​​​​। टाइटैनिक का मलबा देखने जाने के लिए प्रति व्यक्ति 2 करोड़ रुपए फीस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…