Categories

November 20, 2026

टारगेट 2023 में 10 शहरों में शुमार होना, डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू, टिपरों पर लगाए GPS | Karnal News, Municipal Corporation focused on waste management, GPS installed on tippers

Spread the love

[ad_1]

रिंकू नरवाल, करनाल40 मिनट पहले

कचरा उठाने के लिए टिपरों को ले जाते कर्मचारी।

हरियाणा के जिले करनाल की स्वच्छता सर्वेक्षण में मात्र एक रैंक बढ़ने से नगर निगम अधिकारियों की नजर अब 2023 के सर्वेक्षण पर टिकी है। टारगेट लिया है कि देश के टॉप टेन में शामिल होना है। इस को लेकर अब निगम की ओर से प्रयास तेज कर दिए हैं। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय स्वच्छ सर्वेक्षण आयोजित करता है। करनाल को 2021 में 86 वें स्थान से 85 स्थान हासिल किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 1-10 लाख जनसंख्या वर्ग में 4,354 शहरों में करनाल ने 85 वां स्थान हासिल किया है।

टिपर लगे GPS को दिखाता कर्मचारी।

टिपर लगे GPS को दिखाता कर्मचारी।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में करनाल ने 41वां और 2017 में 65 वां स्थान हासिल किया था। अब अपनी रैंकिंग में सुधारने के लिए निगम ने ठोस प्रयास करने शुरू किए हैं। इस क्रम में कचरा ढोने के काम में लगे भी वाहनों में जीपीएस एप लगाया गया है। इसके लिए करनाल नगर निगम के कैंप कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निगम कमिश्नर अजय सिंह तोमर ने बताया कि GPS से अब वाहनों पर नजर रखेंगे। इससे वाहन का रूट चेक किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी देखा जा है कि निगम से निकलने के बाद वाहन रास्ते में ही कही खड़ा तो नहीं है। यदि कोई चालक वाहन को रोक कर खड़ा है तो तुरंत उससे संपर्क कर कारण जाना जाएगा। इस के पीछे सोच यह है कि कचरा ढोने वाला वाहन नियमित तौर पर चलता रहे। वह समय पर कचरा इकट्ठा करने का काम करे। हेड आफिस में एक टीम रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन वाहनों की लोकेशन, स्पीड और स्टॉपेज पर नजर रख रही है।

प्लांट पर खड़े टिपरों का दृश्य।

प्लांट पर खड़े टिपरों का दृश्य।

118 में से 26 टिपर नहीं कर रहे काम

करनाल नगर निगम में 118 टिपर हैं। इसमें से 26 काम नहीं कर रहे हैं, बाकी सभी टिपर को शहर के 20 वार्डों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि यह भी तय किया गया कि कचरे को अलग अलग कर ही इकट्ठा किया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि कचरे का प्लांट में सही तरह से निपटारा हो सकता है।

उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि इस मुहिम में निगम का साथ दें। कचरा इधर उधर न फेंके। कचरे को अलग अलग कर ही कचरा वाहन में डाले। उन्होंने कहा कि, यह मुश्किल काम नहीं है। बस सोच बदलनी होगी। यदि हम सभी यह तय कर लें तो निश्चित ही निगम ने जो टारगेट लिया है, वह पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पार्षदों को भी इस काम में शामिल किया गया है। उनसे आग्रह किया कि वह अपने अपने वार्ड में सफाई कर्मचारियों का बीट चार्ट बनाए। इससे काम को आसानी से किया जा सकता है।

प्लांट में लाइनों में लगे टिपरों का दृश्य।

प्लांट में लाइनों में लगे टिपरों का दृश्य।

सड़कों पर व गलियों में कचरा न फैले,इसे लेकर उठाए खास कदम

​​​​​​​मेरठ रोड पर निगम की ओर से एक कचरा अनलोडिंग पॉइंट तय किया गया है। अभी टिप्पर सीधे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में जा रहे हैं, जिसमें काफी समय लग रहा है इस समय को कम करने के लिए यह प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस तरह की प्रक्रिया अपना रहे हैं कि यदि एक बार कूड़ा सफाई कर्मी ने उठा लिया, वह सीधे कचरा प्लांट में जाए। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों से अपील की कि वह सहयोग करे। इसके बाद भी यदि साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता तो निगम की ओर से कड़ी कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी। क्योंकि हमने तय किया है कि अगले साल करनाल स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप टेन सिटी में आए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…