Categories

November 22, 2026

टिकट फाइनल हुए नहीं, नेताओं ने कुल गुरुओं और पुरोहितों से पूछी ग्रह-नक्षत्रों की दशा; शपथ पत्र कराए तैयार | Himachal Assembly Elections 2022: he leaders asked the pandits the direction of the planets for auspicious time for nomination

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Assembly Elections 2022: He Leaders Asked The Pandits The Direction Of The Planets For Auspicious Time For Nomination

देवेंद्र हेटा/शिमला16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की, लेकिन इस बीच कई दावेदारों ने नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहुर्त दिखाने और नामांकन भरने की तारीखों का ऐलान करना शुरू कर दिया हैं।

ऐसे में टिकटों की घोषणा से पहले शुभ मुहूर्त ने सियासत गरमा दी है। नामांकन की तारीखों के ऐलान की वजह से संबंधित प्रत्याशी के चुनाव क्षेत्र में टिकट के दूसरे दावेदारों की धड़कने तेज हो गई हैं। इससे यह संदेश जा रहा है कि उक्त नेता को पार्टी हाईकमान ने चुनाव लड़ने की तैयारी करने का संकेत दे दिया है।

शुभ मुहुर्त दिखा रहे नेता

बता दें कि कई नेता नामांकन की तारीख के ऐलान से पहले पंडितों की शरण में पहुंच गए हैं और शुभ मुहुर्त निकलवा रहे हैं। कुछ टिकट की आधिकारिक घोषणा से पहले ही बैंक अकाउंट खोलने, चुनाव लड़ने के लिए शपथ पत्र बनाने में जुट गए हैं। शपथ पत्र में प्रत्याशी को बताना होता है कि उन पर कितने मुकद्दमे दर्ज हैं। उनके पास कितनी संपत्ति, कितना कर्ज इत्यादि है।

बैंक अकाउंट खोलने में जुटे नेता

गौरतलब है कि प्रत्याशी को बैंक अकाउंट नया खोलना होता है। वह भी नामांकन से एक दिन पहले का होना चाहिए। इसी अकाउंट से चुनाव पर होने वाला खर्च करना होता है। इसकी समय-समय पर राज्य के निर्वाचन विभाग को जानकारी देनी होती है।

विक्रमादित्य सिंह 21 को भरेंगे पर्चा

कांग्रेस के 8 बार के विधायक एवं सबसे वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री 20 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरेंगे। वहीं ठियोग से माकपा विधायक राकेश सिंघा और विक्रमादित्य सिंह 21 अक्टूबर को नोमिनेशन फाइल करेंगे। हालांकि ठियोग के विधायक मुहूर्त पर भरोसा नहीं करते, लेकिन उन्होंने ठियोग चलो का नारा देकर 21 को नामांकन भरने का ऐलान किया है।

जयराम ठाकुर 19 को भरेंगे नामांकन

भाजपा हाईकमान ने बेशक अभी तक टिकटों का ऐलान नहीं किया हो, मगर हिमाचल के CM जयराम ठाकुर ने अपने नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवा लिया है। मंडी जिले की सिराज सीट से विधायक जयराम ठाकुर इसी सीट से 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे। नॉमिनेशन का यह शुभ मुहूर्त जयराम ठाकुर के परिवार के पुरोहित ने निकाला है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं…

देहरा में होशियार सिंह ने भी दिखाई “होशियारी”

देहरा विधानसभा हल्के से भाजपा में शामिल हुए आजाद विधायक होशियार सिंह ने भी 21 अक्टूबर को नामांकन भरने का ऐलान कर दिया, जबकि उनका टिकट अभी पक्का नहीं है। इस सीट पर टिकट तय करना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन होशियार सिंह ने नामांकन भरने का शुभ मुहूर्त निकाल लिया है। 21 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे SDM कार्यालय देहरा में होशियार सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…