ड्राई स्किन-टूटते बाल समेत Thyroid Cancer के वो 5 लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ा इस महिला को महंगा! – thyroid cancer survival share 5 initial symptoms that you must aware about
थायराइड कैंसर सर्वाइवल ने बताया लक्षणों को करती थी इग्नोर
क्रिस्टीना मैकनाइट कैंसर से पहले एक यंग, फिट और हेल्दी महिला थी। थायराइड कैंसर का कोई पारिवारिक इतिहास नहीं था, वह 27 वर्ष की थी जब उन्हें पता कि उन्हें थायराइड कैंसर हैं। फेसबुक पर शेयर किए अपने वीडियो में क्रिस्टीना ये स्वीकार करते हुए कि उन्होंने हफ्तों तक लक्षणों को नजरअंदाज किया अपने पति, मैथ्यू मैकनाइट का थैक्स करती हैं। जिनके बहुत बोलने के बाद क्रिस्टीना ने डॉक्टर से परामर्श का फैसला किया था।
थायराइड कैंसर में दिखते हैं ये संकेत
मायो क्लिनिक के अनुसार, थायराइड कैंसर के शुरुआती स्तर में लक्षण न दिखना बहुत आम बात है। लेकिन जैसे-जैसे थायराइड कैंसर बढ़ता है कुछ इस तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं।
- गर्दन में महसूस होने वाली गांठ
- गर्दन में जकड़न
- आवाज़ में भारीपन
- निगलने में कठिनाई
- गले के लिम्फ नोड्स में सूजन
- गर्दन और गले में दर्द
कैसे चलता है थायराइड कैंसर का पता
जरूरी नहीं थायराइड कैंसर में सभी को एक से लक्षण दिखाई दें। ना ही यह जरूरी है कि थायराइड कैंसर से संबंधित लक्षण का मतलब कैंसर ही हो। ऐसे में जरूरी है कि आप नियमित चेकअप कराते रहें। डॉक्टर थायराइड कैंसर के बारे में सुनिश्चित होने के लिए आपको अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे सकते हैं।
इन लोगों को होता है थायराइड कैंसर का ज्यादा खतरा
थायराइड कैंसर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हार्मोन एस्ट्रोजन से संबंधित होने के कारण हो सकता है। रेडिएशन के संपर्क से भी थायराइड कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा यह बीमारी अनुवांशिक भी होती है। थायराइड कैंसर के प्रकार जो जेनेटिक होते हैं, उनमें मेडुलरी थायरॉयड कैंसर और पैपिलरी थायराइड कैंसर शामिल हैं।
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
