Categories

November 23, 2026

तमिलनाडु की पटाखा यूनिट में धमाका, 8 की मौत:कृष्णागिरी जिले की घटना, आसपास के घर और दुकानों को भी नुकसान हुआ…

Spread the love

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को पटाखा बनाने की यूनिट में धमाका हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की यूनिट में सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थीं। तभी उसमें धमाका हो गया।

यूनिट में करीब 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कई घायल हो गए। कितने लोग घायल हुए यह सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। धमाके से लगी आग ने आसपास के घर और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। एक होटल भी थी इसकी दीवार भी ढह गई।

पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव सेवाकर्मियों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मारे गए लोगों के परिजन के लिए 3-3 लाख रुपए, गंभीर घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए और मामूली घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए मदद का ऐलान किया है।

PM नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए मदद का ऐलान किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है।

इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…