तहसीलदार बनेंगे यूपी पुलिस के सिपाही अनिल चौधरी, UPPSC में मिली 21वीं रैंक, IAS परीक्षा के लिए भी शुरू की तैयारी
UPPSC PCS Result 2021 Topper: यूपीपीएससी पीसीएस 2021 परीक्षा का रिजल्ट सामने आते ही यूपी पुलिस के एक सिपाही की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। झांसी पुलिस में तैनात सिपाही अनिल चौधरी ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल की है। अनिल ने पुलिस ड्यूटी के बीच समय निकालकर खूब पढ़ाई की।
हाइलाइट्स
- UPPSC PCS Exam में यूपी पुलिस के सिपाही को मिली 21वीं रैंक
- झांसी में तैनात है सिपाही अनिल चौधरी, अब बनेंगे तहसीलदार
- अनिल ने बताया कि उनका अगला टारगेट आईएएस बनना है
अनिल चौधरी मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हुआ। फिलहाल झांसी में उनकी तैनाती है। अनिल ने 2018 से सिविल सेवा की तैयारी करना शुरू किया। उन्हें तीन-चार बार इसमें असफलता मिली। एक साल तक बिना वेतन के अवकाश लेकर तैयारी भी की। फेल होने पर उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार यूपी पीएससी 2021 फाइल रिजल्ट में उनका चयन हो गया। अनिल ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि इतनी अच्छी रैंक मिलेगी। हालांकि तैयारी के दौरान उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। अनिल ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीदार के पद रहते हुए काम करना चाहते हैं।
पीसीएस के बाद आईएएस की तैयारी रहेगी जारी
अनिल चौधरी ने बताया कि 2018 में अचानक उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी कर दी। अधिकारियों के बीच तैनाती के दौरान उन्हें आगे बढ़ने का ख्याल आया। उन्होंने 2019 में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा भी दी थी, उनका सपना आईएएस (IAS) बनने का है। हालांकि कोरोना में ड्यूटी ज्यादा होने के चलते अच्छी तैयारी नहीं हो पाई। अब उनका कहना है कि पीसीएस परीक्षा (PCS Exam) में पास होने के बाद अब आईएएस बनने के लिए तैयारी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से जब भी टाइम मिलता है, पढ़ाई में जुट जाता हूं।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
