त्योहारी सीजन में विशेष किराए पर जोधपुर, भावनगर और गांधीधाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सूरत-वापी रूट के यात्रियों को मिलेगी सुविधा | Special trains will run for Jodhpur, Bhavnagar and Gandhidham on special fare in festive season, passengers of Surat-Vapi route will get facility

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Gujarat
- Surat
- Special Trains Will Run For Jodhpur, Bhavnagar And Gandhidham On Special Fare In Festive Season, Passengers Of Surat Vapi Route Will Get Facility
सूरत3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

चारों स्पेशल ट्रेनों में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे लगाए जाएंगे।
त्योहारी सीजन के दौरान पश्चिम रेलवे चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ये फेरे विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस से गांधीधाम, भावनगर, भगत की कोठी तथा वडोदरा से हरिद्वार के बीच चलेंगे। 09415 सुपरफास्ट स्पेशल 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक बांद्रा टर्मिनस से हर गुरुवार 19.25 बजे चलेगी और अगले दिन 8.40 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
इसी तरह 09416 सुपरफास्ट स्पेशल 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। गांधीधाम से हर गुरुवार 00.30 बजे चलेगी और उसी दिन 14.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, वीरमगाम, ध्रांगध्रा, सामाखियाली और भचाऊ स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
बांद्रा-भावनगर 17 नवंबर तक चलेगी
ट्रेन संख्या 09207 स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक बांद्रा टर्मिनस से हर शुक्रवार 9.15 बजे चलेगी और 23.45 बजे भावनगर पहुंचेगी। वहीं 09208 स्पेशल 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक भावनगर से हर गुरुवार दोपहर 14.50 बजे चलेगी और अगले दिन 6.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- यहां रुकेगी- ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जं., अहमदाबाद जं., सुरेंद्रनगर गेट और भावनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास व द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
बांद्रा-भगत की कोठी हर शनिवार चलेगी
ट्रेन संख्या 09093 स्पेशल 22 और 29 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से हर शनिवार 9.30 बजे चलेगी और अगले दिन 9.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी तरह 09094 स्पेशल 23 और 30 अक्टूबर को भगत की कोठी से हर रविवार 12.15 बजे चलेगी और अगले दिन 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यहां रुकेगी: ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम जं., मंदसौर, चित्तौड़गढ़ जं., अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जं., पाली आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन संख्या 09129 सुपरफास्ट स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक वडोदरा से हर शनिवार 19.00 बजे चलेगी और अगले दिन 14.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह 09130 सुपरफास्ट स्पेशल 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हरिद्वार से हर रविवार 17.20 बजे चलेगी और अगले दिन 11.25 बजे वडोदरा पहुंचेगी।
- यहां रुकेगी- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा जं., हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद जं., मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टापरी जं. एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।
- बुकिंग- ट्रेन संख्या 09415, 09416, 09207 और 09208 की बुकिंग 17 अक्टूबर, 2022 और ट्रेन संख्या 09093 और 09129 की बुकिंग 18 अक्टूबर, 2022 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
[ad_2]
Source link
