Categories

November 19, 2026

दक्षिणी सूडान में कबीलों के बीच हिंसक संघर्ष में 13 लोगों की मौत : संरा – 13 killed in violent clashes between tribes in south sudan

Spread the love

काहिरा, 17 अक्टूबर (एपी) सूडान के एक दक्षिणी प्रांत में जनजातीय समूहों के बीच फिर शुरू हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार ब्लू नाइल प्रांत के वाड अल-माही जिले में जमीन विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को हौसा और बिरता जनजातीय समूहों के बीच हिंसक संघर्ष शुरू हो गया।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यह संघर्ष चार दिनों तक चला और रविवार को समाप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 1200 लोगों ने स्कूलों और अन्य सुरक्षित स्थानों में शरण ली।

इस दौरान सरकारी कार्यालय और शहर के बाजार बंद थे, जिससे लोगों के लिए अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया था। बदला लेने के हमलों की आशंका के बीच अधिकारियों ने इलाके में लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

एपी रवि कांत पवनेश

पवनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…