Categories

August 26, 2026

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान…

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। आगामी दो घंटों में राजधानी के अधिकांश हिस्सों में बिजली की गरज और चमक के साथ मध्यम (15-30 mm) से भारी बारिश (30-50 mm) होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी कृष्ण मोहन ने बताया कि पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक हवा के दबाव का एक कम (निम्न) क्षेत्र बना हुआ था। जब यह कम दबाव पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं से टकराया, तो दोनों के मिलने से ही इस तरह अचानक तेज वर्षा हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार दिनभर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।बारिश के कारण संभावित प्रभाव…

यातायात में बाधा

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, फिसलन और कम दृश्यता के कारण यात्रा समय में 30 मिनट से अधिक की देरी हो सकती है।

अंडरपास और सेवाएं

निचले इलाकों में पानी भरने से अंडरपास बंद हो सकते हैं। बिजली और पानी जैसी नगर निगम सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

परिवहन पर असर

सड़क के साथ-साथ रेल और हवाई यातायात में देरी की आशंका है।

नुकसान

खुले में रखी फसलों, कच्चे मकानों, झोपड़ियों और कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान पहुंच सकता है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुनवाई आज, किसकी याचिका पर आ सकता है फैसला…

तेलंगाना की फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, नौ झुलसे; शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना…

राहुल का सात घंटे धरना, पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज…

अब छत्तीसगढ़ की यूनिवर्सिटी में पेपर लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द…