Categories

November 21, 2026

दिल्ली: कल से प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक बंद रहेंगे स्कूल, CM केजरीवाल ने किया ऐलान – cm kejriwal announces closure of schools due to poor air quality index check details

Spread the love

Delhi Schools Closed: दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक दिल्ली में प्राथमिक स्कूल कल से बंद रहेंगे। केजरीवाल सरकार ने इसके संबंध में आदेश जारी किया है। स्कूलों के साथ, कक्षा 5 से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटीज भी बंद रहेंगी। प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के सीएम ने कहा कि वे प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि क्या वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू की जानी चाहिए।

डीजल वाहनों के चलने पर लगा बैन
हालांकि, स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने पर इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं ऐसे में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने वीरवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के अंतिम चरण के तहत प्रदूषण विरोधी उपायों के हिस्से के रूप में अधिकारियों को शहर और आसपास के एनसीआर जिलों में चार पहिया डीजल हल्के मोटर वाहनों के चलने और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…