Categories

November 20, 2026

दिल्ली के जट्ट प्रभजोत की 50 लाख की बाइक, आगरा एक्‍सप्रेसवे पर 250 की स्‍पीड, आगे क्‍या हुआ देख लीजिए

Spread the love

Jatt Prabhjot Youtuber Accident Nepal Latest News: जट्ट प्रभजोत की कावासाकी निंजा एच2 बाइक (Kawasaki Ninja h2 Bike) और नेपाल में उनका एक्सीडेंट काफी चर्चा में है। यूट्यूब ब्लॉगर जट्ट प्रभजोत करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक आगरा एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहे थे। जानिए कौन है जट्ट प्रभजोत और उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ।

 

हाइलाइट्स

  • जट्ट प्रभजोत का नेपाल में भयानक एक्सीडेंट, दोनों पैर टूटे
  • Kawasaki Ninja h2 Bike से हुआ हादसा, एक नेपाली व्यक्ति की मौत
  • आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कावासाकी निंजा की रफ्तार थी करीब 230 किलोमीटर प्रतिघंट
  • जट्ट प्रभजोत दिल्ली से नेपाल की ट्रिप पर थे, सामने से आ रहे ट्रक में बाइक की भिड़ंत हुई
आगरा/लखनऊ: यूट्यूब ब्लॉगर जट्ट प्रभजोत (Youtuber Jatt Prabhjot) ने करीब 50 लाख रुपये की कावासाकी निंजा एच2 बाइक (Kawasaki Ninja h2 Bike) खरीदी है। इस पर राइड करते हुए जट्ट प्रभजोत दिल्ली से अपनी नेपाल ट्रिप (Nepal Trip) पर निकलें। वहीं रास्ते में इस बाइक पर जट्ट प्रभजोत ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) पर करीब 230 से 250 किलोमीटर की रफ्तार से बाइक दौड़ाई। बाइक हवा से बाते कर रही थी। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल जट्ट प्रभजोत पर डाला है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से उनकी बाइक का फ्रंट मिरर उड़ गया। बाइकर जट्ट प्रभजोत (Jatt Prabhjot) ने इससे भी माना जा रहा है, सीख नहीं ली। अब जानकारी सामने आई है कि रफ्तार का ये एडवेंचर उसकी जान के लिए मुसीबत बन गया। दिल्ली (Delhi) के रहने वाले जट्ट प्रभजोत की बाइक तेज रफ्तार में एक ट्रक से नेपाल (Jatt Prabhjot Accident) में टकरा गई। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और बाइक को भी लाखों का नुकसान पहुंचा है।

Kawasaki Ninja h2 पर Youtuber Jatt Prabhjot दिल्ली से नेपाल (Delhi to Nepal) की बाइक ट्रिप पर निकले थे। पूरे रास्ते का वो वीडियो ब्लॉग भी बना रहे थे। जट्ट प्रभजोत को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बार-बार तेज रफ्तार से बाइक को दौड़ाते देखा गया। इसमें उनका पेट्रोल भी तेजी खत्म हो रहा था। लखनऊ पहुंचकर भी वो अपनी बाइक और केन में पेट्रोल लेने की जद्दोजहद करते दिखे। लखनऊ (Lucknow) में जट्ट प्रभजोत सीएम आवास के पास से गुजरते हुए लोहिया द्वार (Lohiya Dwar) की तारिफ करते दिखे। लखनऊ में उन्हें इंस्टाग्राफ और यूटूयूब पर फॉलो करने वाले उन्हें रोककर बात भी करने लगे। दिवाली के मौके पर भी का सफर लखनऊ से नेपाल की तरफ जारी रहा। वीडियो में जट्ट प्रभजोत लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट की वजह से साढ़े तीन घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे। इस दौरान यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के वीवीआईपी मूवमेंट पर जनता को रोककर रखने की अपने चैनल पर खिलाफत की।

यूट्यूबर जट्ट प्रभजोत का एक्सीडेंट

जट्ट प्रभजोत दिल्ली से लखनऊ होते हुए नेपाल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि नेपाल में तेज रफ्तार की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। अचानक उनके सामने एक ट्रक आ गया। समय रहते वह बाइक कंट्रोल (Bike Control) नहीं कर सके और भयानक एक्सीडेंट हो गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक से बहुत दूर जाकर गिरे। बताया जा रहा है कि बाइक पर सेफ्टी किट न पहनने की वजह से जट्ट प्रभजोत के दोनों पैर टूट गए हैं, उनका इलाज चल रहा है। वहीं नेपाल से कई लोगों ने ट्वीट (Tweet) किया है कि जट्ट प्रभजोत के बाइक एक्सीडेंट वहां एक नेपाली बुजुर्ग की भी मौत हो गई है। वहीं साथी दोस्त ने एक वीडियो में बताया कि जट्ट प्रभजोत एक्सीडेंट के 6 घंटे बाद अस्पताल पहुंच पाए। जट्ट प्रभजोत को आईसीयू में भर्ती कराया गया और डॉक्टर ने करीब 6 घंटे ऑपरेशन चलने की बात कही थी।

जट्ट प्रभजोत एक्सीटेंड की फोटो

जट्ट प्रभजोत कौन है

जानकारी के मुताबिक जट्ट प्रभजोत दिल्ली के रहने वाले हैं। पंजाबी फैमली में उनका जन्म 9 दिसंबर 1992 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। जट्ट प्रभजोत के यूट्यूब पर अभी 2.97 मिलियन और इंटाग्राम पर 1.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। जट्ट प्रभजोट का नाम टॉप ऑटो ब्लॉगर (Top Auto Blogger) की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। ये अब तक लेह लद्दाख (Leh Ladakh), बैंकॉक (Bangkok), सिंगापुर (Singapore) और भारत (India) के कई हिस्सों में घूम चुके हैं।

kawasaki ninja बाइक की कीमत और वेरिएंट

कावासाकी निंजा बाइक काफी चर्चा में है। जट्ट प्रभजोत की बेहद कीमती बाइक के बारे हर कोई गूगल सर्च कर रहा है। ऐसे में हम आपको कावासाकी निंजा बाइक की कीमत और वेरिएंट (Kawasaki Ninja Bike Variants) के बारे में बता रहे हैं। कावासाकी निंजा एचटू एसटीडी (Kawasaki Ninja STD H2) की कीमत 34.99 लाख रुपये, कावासाकी निंजा एचटू कार्बन (Kawasaki Ninja H2 Carbon) की कीमत 41.79 लाख रुपये और कावासाकी निंजा एचटूआर (Kawasaki Ninja H2R) की कीमत 79.90 लाख रुपये है। यह सभी एक्स शो रूम प्राइस है। जट्ट प्रभजोत ने भी कावासाकी निंजा एचटू बाइक हाल में ही खरीदी थी, जो कि नेपाल में हादसे के बाद पूरी तरह से तबाह हो गई है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…