Categories

November 20, 2026

दिल्ली पहुंचे ऋषि सुनक, फुमियो किशिदा, शेख हसीना, शाम में पीएम मोदी के साथ होगी जो बाइडेन की बैठक…

Spread the love

नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रिसीव किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक पहली बार भारत आए हैं।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 3 द्विपक्षीय वार्ता आज उनके आवास पर होंगी। PM आज अमेरिका, बांग्लादेश और मॉरिशस से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आ रहे हैं।

हमें चुनौतीपूर्ण समय में अध्यक्षता मिली
समिट शुरू होने से एक दिन पहले G20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा हैं कि भारत को इस संगठन की अध्यक्षता चुनौतीपूर्ण समय में मिली है। दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है।

कांत ने कहा- भारत ने महसूस किया कि हमें अपनी अध्यक्षता ‘वसुधैव कुटुंबकम’- दुनिया एक परिवार है की थीम के साथ शुरू करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। हम इस पर खरे उतरे हैं।

चीन के प्रधानमंत्री भी आज ही आ रहे
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आज यानी 8 सितंबर की रात तक 5 बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच जाएंगे। जापान के PM फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के देर शाम तक भारत पहुंचने की संभावना है।

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन की जगह उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आज सुबह भारत पहुंचे। वहीं, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ​​​​​और नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु भी पहले आ चुके हैं। राष्ट्रपति अहमद तिनुबु का स्वागत मराठी धुनों के साथ किया गया। वो G20 के गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…