दुकान बंद कर रहे दुकानदार पर हमला,पुरानी रंजिश के कारण मारे ललकारें,दी धमकियां | VIDEO of brick and stone in Ludhiana, accused attacked shopkeeper due to old enmity

[ad_1]
![]()
लुधियाना18 मिनट पहले
वायरल वीडियो में दुकान पर हमला करते दिख रहे हमलावर।
पंजाब के जिला लुधियाना में कुछ युवकों द्वारा एक दुकानदार पर ईंट-पत्थर बरसा कर हमला कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों ने पुरानी रंजिश के कारण दुकान बंद कर रहे दुकानदार पर हमला किया है। पीड़ित दुकानदार शगनदीप निवासी चुहड़पुर रोड़ ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपनी दुकान गुरू नानक चुगाठ वर्कस बंद कर रहे थे। उनके साथ दुकान का मैनेजर करन सिंह भी मौजूद था।
दुकान बंद करते समय गुरदेव सिंह, अमरिंदर सिंह, महिताब सिंह निवासी हैबोवाल कलां व कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शगनदीप मुताबिक उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए दुकान में घुसे। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़े हो ललकारें मारे और धमकियां दी।
शगनप्रीत ने जब उनसे हमला करने का कारण पूछा तो उन लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना थाना हैबोवाल इलाका की है। थाना हैबोवाल के इलाक में इस तरह से गुंडागर्दी होना पुलिस पर सवालिया निशान है। हमलावरों द्वारा ईंट-पत्थर आदि बरसाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर लगातार ईंटें चला गालियां दे रहे है।
इलाका निवासियों का कहना है कि पुलिस को इलाके में इस तरह की गुंडागर्दी को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए। वही थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।
[ad_2]
Source link
