देश के छह CM कर रहे PK को फंडिंग! ऑपरेशन नीतीश के लिए दे रहे पैसा… जानिए ‘सुराज’ का मास्टर प्लान – money being given to the six chief ministers of the country prashant kishor to set up party there is also a plan to collect 200 crores
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने आगे भी पार्टी के लिए पैसे का इंतेजाम करने का भी तरीका बताया है। प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के 26वें दिन पश्चिमी चंपारण के पतिलार में थे। उन्होंने कहा ‘पैसा सरस्वती से आ रहा है। पिछले 10 सालों में जिन नेताओं और दलों के लिए काम किया है, उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था। उनमें से 6 अभी मुख्यमंत्री हैं। वे लोग ही जन सुराज अभियान के लिए शुरुआती मदद कर रहे हैं। आगे कुछ दिनों में क्राउड फंडिंग का एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। बिहार के लोग अपनी ओर से छोटा योगदान देकर भी इस पूरे प्रक्रिया में अपना योगदान दे पाएंगे। बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ है। अगर दो करोड़ लोग भी ₹100 देंगे तो 200 करोड़ रुपए हो जाएगा और जनता के पैसों से ही जन सुराज का अभियान आगे चलेगा।’
पलायन सबसे बड़ी समस्या, शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था और ग्रामीण सड़कों की हालत खराब
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं का ज़िक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब पदयात्रा गांवों से गुजर रही है। इस दौरान उन्हें ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गांवों में मिल रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा यह साफ़ बताता है कि बिहार में पलायन विकराल रूप से हुआ है। गांवों के 70 फीसद युवा रोज़ी-रोटी के लिए बाहर है। शिक्षा व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। स्कूल की बिल्डिंग, शिक्षक और छात्र तीनों का समायोजन कहीं देखने को नहीं मिलता है। जहां बिल्डिंग है, वहां शिक्षक और छात्र नहीं हैं, जहां छात्र हैं वहां शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है।
लालू राज जैसी सड़कें अब भी : प्रशांत किशोर
ग्रामीण सड़कों का हाल भी लालू राज जैसा ही है। जैसे ही आप स्टेट और नेशनल हाईवे छोड़ कर ग्रामीण सड़कों पर आएंगे। आपको पता लगेगा की ग्रामीण सड़कों की स्थिति कितनी बेहाल है। प्रशांत किशोर ने यह बात भी कही। उन्होंने कहा की जल्द ही वो बिहार की सड़कों की हालत पर एक वीडियो भी जारी करेंगे। जिसमें 200 किलो मीटर पदयात्रा के दौरान मिली ख़राब सड़कों का हाल रखा जाएगा।
खुले में शौच की स्थिति कागजों से अलग
प्रशांत किशोर ने बिहार में बिजली बिल की समस्या का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा की बिजली तो पहुंच गई है मगर लोग बिल से परेशान हैं। क्योंकि यहां बिजली की दर बहुत ज्यादा है। वहीं, खुले में शौच की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि ODF केवल कागजों पर हैं, जमीन पर स्थिति इसके ठीक उलट है।
