Categories

November 19, 2026

द्रंग स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न, 140 स्कूलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा | Sahal, Shilag school dominate in children science competition

Spread the love

[ad_1]

पधर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते द्रंग स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा। - Dainik Bhaskar

चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते द्रंग स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा।

हिमाचल के मंडी स्थित शिक्षा खंड द्वितीय के अंतर्गत 30वीं चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर, साहल और राजकीय उच्च पाठशाला शीलग के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में उपमंडल के 140 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग क्विज प्रतियोगिता में हाई स्कूल शीलग प्रथम, मेजबान द्रंग दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ीधार के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुक्कू दूसरे और हाईस्कूल बल्ह के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र मैमोरियल पधर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट स्नोर दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान मॉडल में मेजबान द्रंग प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा दूसरे स्थान पर रहा। द्रंग स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…