Categories

November 19, 2026

नगर निगम अधिकारी की बेटी हरियाणा न्यायिक सेवा में प्रदेश में नौवें स्थान पर चयनित, पहले प्रयास में हुई सफल | The daughter of a municipal officer selected in the Haryana Judicial Service at the ninth position in the state

Spread the love

[ad_1]

फरीदाबाद31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पहले प्रयास में ही पायी सफलता, इसके पहले मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा में हो चुकी थी चयनित । - Dainik Bhaskar

पहले प्रयास में ही पायी सफलता, इसके पहले मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा में हो चुकी थी चयनित ।

पलवल के गांव सिहोल की रहने वाली नेहा सिंह (26) ने हरियाणा की न्यायिक सेवा में सफलता हासिल की है। उन्होेंने प्रदेश में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि नेहा ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल किया है। करीब छह महीने पहले इन्हें मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में सफलता मिली थी। दिवाली के बाद नेहा को मध्य प्रदेश में ज्वाइन करना है। इनके पिता श्याम सिंह नगर निगम करनाल में एसई के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में नेहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं।

नेहा के पिता ने बताया कि बेटी की प्रारंभिक शिक्षा एमवीएन स्कूल अरावली से हुई। वह सभी क्लास में टॉपर रही है। नेशनल लॉ कॉलेज से वर्ष 2019 में एलएलबी की परीक्षा पास की। एक साल न्यायिक सेवा की तैयारी दिल्ली से की। वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल हुई। गत 26 अप्रैल को आए परिणाम में उसका चयन भी हो गया। नेहा के दादा मास्टर सूरजभान रिटायर्ड अध्यापक हैं। जबकि मां भारती सिंह हाउस वाइफ। तीन बहन व एक भाई में नेहा तीसरे नंबर की है। वर्तमान में नेहा एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। सोमवार की देरशाम घोषित हरियाणा न्यायिक सेवा में प्रदेश में नौंवे स्थान पर चयनित हुई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…