नवीं आबादी में दी दबिश, 1.38 लाख कैश समेत 9 आरोपी गिरफ्तार | Ludhiana’s Khanna police caught gambling, raided the ninth population, 9 people arrested, 1 lakh 38 thousand recovered

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana’s Khanna Police Caught Gambling, Raided The Ninth Population, 9 People Arrested, 1 Lakh 38 Thousand Recovered
लुधियाना3 घंटे पहले
दड्डा सट्टा लगाने वालो के अड्डे पर पुलिस की रेड।
पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा खन्ना की पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बंद दुकान में दड्डा सट्टा लगा रहे है। जिसके बाद खन्ना पुलिस ने उस बंद दुकान में दबिश दी। वहां से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.38 लाख कैश बरामद किया गया।
पुलिस ने लाइव रेड करते हुए आरोपियों की वीडियोग्राफी की। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से नवीं आबादी कालोनी में कुछ लोगों ने एक दुकान किराए पर ले रखी है। दुकान का शटर लगाकर आरोपी रोजाना दड्डा सट्टा खेलते है।

जुआ खेलता आरोपी पकड़ा पुलिस ने।
आरोपी जैसे ही दुकान के अंदर घुस दड्डा सट्टा लगाने लगे तो पुलिस ने रेड कर दी। पुलिस की रेड की चर्चा पूरे खन्ना में रही। जानकारी देते हुए SP खन्ना डा. प्रज्ञा जैन ने बताया कि रेड दौरान आरोपियों से 1 लाख 38 हजार रुपये बरामद किए है। 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि खन्ना में और किन जगहों पर दड़े-सट्टे के अड्डे चल रहे है, उन जगहों पर भी रेड की जाएगी।
[ad_2]
Source link
