Categories

November 19, 2026

नशा तस्करी मामले में हुई 6 महीने की सजा; पुलिस के आने से पहले फरार | Payal escaped from court in Ludhiana, was nominated in drug smuggling case

Spread the love

[ad_1]

लुधियाना26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा पायल की अदालत से बुधवार को एक नशा तस्करी मामले में नामजद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी पर नशा तस्करी के आरोप साबित हो गए। इसके बाद अदालत ने उसे नशा तस्करी मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है। आरोपी सजा सुनते ही नायब कोर्ट को चकमा दे उसकी लापरवाही से फरार हो गया।

सजा मिलने के बाद नायब कोर्ट ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस के आने से पहले ही दोषी फरार हो गया। थाना इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह किला हांस के खिलाफ 2016 में 45 ग्रांम चरस पकड़े जाने पर मामला दर्ज हुआ था।

आरोपी सुखबीर इस मामले में जमानत पर था। अदालत ने जब आरोपी को दोषी पाते सजा सुनाई तो इस दौरान नायब कोर्ट ने पुलिस को सूचित किया। इसी दरमियान सुखबीर सिंह नायब कोर्ट को चकमा देकर भाग गया। दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। दोषी की तालाश की लिए पुलिस की टीमें छापामारी कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…