Categories

November 21, 2026

नीतीश अब भी बीजेपी के पार्टनर संजय जायसवाल कौन इतने बड़े… मुफ्त के वोट की आदत

Spread the love

बेतिया : ‘लालू जी के राज में अपराधी लूटते थे और नीतीश जी के राज में उससे ज्यादा अधिकारी लूट रहे हैं। इन दोनों के शासनकाल में आमलोगों के जीवन स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा।’ चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बनने की राह पर चल रहे प्रशांत किशोर जब भी कुछ बोलते हैं, नीतीश कुमार और बीजेपी अनकम्फर्टेबल हो जाती है। दोनों एक-दूसरे का एजेंट होने का आरोप PK पर मढ़ देते हैं। कई बार तो नेताओं को जवाब नहीं सूझता है। इनके साथ समस्या है कि लालू-कांग्रेस-नीतीश-बीजेपी का शासन बिहार में पिछले 32 साल से है। लालू-राबड़ी-कांग्रेस 15 साल तक बिहार पर काबिज रहे तो नीतीश कुमार 17 साल से राजकाज संभाल रहे हैं। जाहिर-सी बात है, सवाल भी इन्हीं से ज्यादा है। चूंकि प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा चंपारण एरिया में काफी दिनों से चल रही है तो बीजेपी के बिहार अध्यक्ष और बेतिया से सांसद संजय जायसवाल राजनीतिक तौर पर परेशान हैं। उन्होंने पीके को नीतीश का एजेंट बता दिया। इसका जवाब प्रशांत किशोर ने बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया।

संजय जायसवाल को पूछता कौन है?- प्रशांत किशोर
जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर बेतिया में प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि ‘दोनों लोगों (लालू और नीतीश) की गाड़ी तब तक चलती रहेगी, जब तक जनता ने कोई तीसरा विकल्प न बनाया हो। उनको ये लग रहा है कि कहीं जनता ने तीसरा विकल्प बना लिया तो उनकी दुकान ही बंद हो जाएगी। क्योंकि उन्होंने प्रयास तो किया नहीं, कोई काम तो किया नहीं, जनता के बीच में रहे नहीं। फ्री के वोट लेने की आदत पड़ी हुई है। फ्री के वोट आगे नहीं मिल पाएगा, इसलिए बौखलाहट में कुछ का कुछ बोले जा रहे हैं। संजय जायसवाल कौन इतने बड़े नेता हैं? मोदी का लहर था, उसमें एक बार एमपी बन गए हैं। पहले आरजेडी से ये लोग लड़े हैं। दो बार बने हैं तो 14 और 19 में बीजेपी के टिकट पर जो खड़ा हुआ, वो जीत गया। संजय जायसवाल आकर लड़ लें, यहां निर्दलीय, पांच हजार वोट नहीं मिलेगा। संजय जायसवाल को पूछता कौन है?’

CM नीतीश और संजय जायसवाल को PK की चुनौती
एजेंट कहे जाने पर प्रशांत ने नीतीश कुमार और संजय जायसवाल को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि ‘उनकी (लालू और नीतीश) घबराहट ये है कि बैठे-बैठे उनको और उनके दल को फ्री का वोट यहां चंपारण में मिलते रहा है। इस नाम पर मिलता रहा है कि लोग लालू जी को वोट करना नहीं चाहते हैं तो नाराज हों तो भी वो भाजपा को वोट कर देते हैं। अब उनकी छटपटाहट ये है कि कहीं जनता ने मिलकर अपना कोई विकल्प बना लिया तो फिर उनको कौन वोट देगा। तो उसी बौखलाहट में बेचारे अनाप-शनाप बक रहे हैं। बक रहे हैं कि नीतीश कुमार से मेरी रोज रात में बातचीत होती है। भाई.. आप केंद्र में सरकार में हैं। हमारा फोन तो पहले से पेगासस पर है। आप लोगों को जानकारी है। पूरे इंडिया में जब पेगासस की बात हुई तो मेरा फोन तो पेगासस के लिस्ट में है। संजय जायसवाल रुलिंग पार्टी के यहां के अध्यक्ष रहे हैं। तो जारी कर दें कि मैं कितने दिन तक नीतीश कुमार से बात कर रहा हूं। उसी तरह नीतीश कुमार जो कह रहे हैं कि भाजपा हमको फंड कर रही है तो नीतीश कुमार की पूरी राज्य सरकार है। वो एक भी प्रमाण दिखा दें कि भाजपा या भाजपा समर्थित कौन लोग हमको पैसा दे रहा है?’

लालू की पार्टी में समा जाएगी JDU, ब्यूरोक्रेसी इतनी बेपरवाह क्यों? नीतीश का धर्म संकट तो समझिए
एक कप कॉफी से RSS-BJP के संबंधों की तुलना
इससे पहले प्रशांत किशोर ने भाजपा-आरएसएस गठजोड़ की तुलना एक कप कॉफी से की थी। उन्होंने कहा था कि भगवा पार्टी ऊपर में झाग की तरह है और उसके मूल में (नीचे) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है। रविवार को लौरिया में पीके ने कहा कि आपने कभी एक कप कॉफी को देखा है, सबसे ऊपर झाग रहता है। भाजपा जो आपको दिखती है उसके झाग की तरह है। उसके नीचे की कॉफी आरएसएस है, जिसकी गहरी संरचना है। सालों मेहनत कर आरएसएस ने समाज के भीतर अपनी विचारधारा को जमीन पर उतार दिया, अब आप जितना भी हाथ-पांव मारिएगा वो निकलने वाला नहीं है। उसके लिए मेहनत करनी होगी। ये संकल्प लेकर चलना होगा कि चाहे 10-15 साल लग जाएं, लेकिन इसके विरोध में मजबूती से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। राजनीतिक रणनीतिकार किशोर को पहली प्रसिद्धि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान को संभालने से हासिल हुई थी, जिसने भाजपा को अपने दम पर बहुमत हासिल करने में मदद की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी प्रशांत किशोर लगातार निशाना साधते रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू उन पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाती रही है। जबकि बीजेपी कहती है कि वो नीतीश के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…