नेपाल के काठमांडू में 19 लोगों को ले जा रहा सौर्य एयरलाइंस का विमान क्रैश,15 से अधिक लोगों की मौत…

Jul 24, 2024 5:09 pm


Advertisement
नेपाल के काठमांडू में 19 लोगों को ले जा रहा सौर्य एयरलाइंस का विमान क्रैश,15 से अधिक लोगों की मौत
khaskhabar.com : बुधवार, 24 जुलाई 2024 12:39 PM (IST)

काठमांडू । काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को 19 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की ओर से ये जानकारी दी गई है।
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नेपाल पुलिस और नेपाली सेना सहित अग्निशमन दल और सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है और इलाज के लिए सिनामंगल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
