Categories

November 21, 2026

नेहरू हिंदू विरोधी… पटेल हैं हीरो, ये क्या खेल चल रहा? शिवानंद तिवारी ने उठाया सवाल – bihar politics shivanand tiwari targets bjp name of sardar patel jawahar lal nehru

Spread the love

नील कमल, पटना: आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का कहना है कि यह सच है कि कुछ मामलों में सरदार का नेहरू से मतभेद था। लेकिन उनको हिंदुत्ववाद का समर्थक साबित करने का प्रयास करना उनका अपमान है। आजाद भारत में सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार होगा, धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। लेकिन धर्म के आधार पर देश के विभाजन के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भरत को हिंदू राष्ट्र बनाने का अभियान चला रहा था।

सरदार पटेल को कट्टर हिंदुत्ववादी और नेहरू को हिंदू विरोधी साबित करने कोशिश
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि दरअसल BJP के पास स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के नाम पर कुछ नहीं है। इसलिए उसने आजीवन कांग्रेसी रहे सरदार पटेल को नेहरू विरोधी साबित कर उनको अपना नायक बनाने का प्रयास कर रही है। BJP जानती है कि इसके लिए जरूरी है कि सरदार पटेल को कट्टर हिंदुत्ववादी और नेहरू को हिंदू विरोधी साबित करने का प्रयास किया जाए।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि देश के बंटवारे के बाद जवाहरलाल नेहरू सांप्रदायिकता से लड़ रहे थे और उस समय सरदार पटेल इस मुद्दे पर मजबूती के साथ उनका समर्थन कर रहे थे। 1948 के जयपुर अधिवेशन में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि कांग्रेस और सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत एक सच्चा धर्म निरपेक्ष राज्य हो। शिवानंद तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने हिंदू राष्ट्र की चर्चा को पागलपन भरा विचार कहा था। 1950 में उन्होंने कहा था कि ‘हमारा एक धर्म निरपेक्ष राज्य है। यहां हरेक मुसलमान को महसूस करना चाहिए कि वह भारत का नागरिक है और भारतीय होने के नाते उसका समान अधिकार है।

अपने हिंदुत्व के एजेंडे को साध रही है बीजेपी : शिवानंद
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का कहना है कि हिंदुत्व के अपने अभियान में संघ और भाजपा नेहरू और कांग्रेस के विरूद्ध सरदार का इस्तेमाल कर उनको अपनी विचारधारा का समर्थक साबित करने के अभियान में उनको अपमानित कर रही है।
सरदार की बेटी मणिबेन पटेल ने जिन्होंने अपना पूरा जीवन पिता की सेवा में लगा दिया था, 1952 और 57 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा का सदस्य बनीं थीं। उसके बाद सरदार के इकलौते पुत्र को भी कांग्रेस ने तीन मर्तबा राज्यसभा में भेजा। लेकिन अपने हिंदुत्व के मुद्दे को साधने के लिए बीजेपी सरदार पटेल का अपमान कर रही है।

पटेल के कई मुद्दों पर थे नेहरू से मतभेद : शिवानंद तिवारी
शिवानंद तिवारी ने कहा कि कई मुद्दों पर नेहरू के साथ मतभेद के बावजूद सरदार नेहरू के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे। यहां तक कि नेहरू की गैर हाजिरी में उन्होंने ही संविधान सभा में कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को पास कराने में विशेष भूमिका अदा की थी। इसलिए जिन्हें अपने इतिहास पर शर्मिंदगी हैं, वे सरदार को अपना नायक बना कर उनको शर्मिंदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…