Categories

November 20, 2026

नैक की टीम ने 10 से 12 अक्टूबर को किया था दौरा; CGPA भी 3.38 पहुंचा | GJU NAAC grading result released; Improvement in CGPA

Spread the love

[ad_1]

हिसार9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में हिसार की गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नैक द्वारा जारी ग्रेडिंग में विश्वविद्यालय को अब ए+ ग्रेड मिल गया है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय लगातार ‘ए’ ग्रेड हासिल कर रहा था। 10 से 12 अक्टूबर को विश्वविद्यालय में मूल्यांकन के लिए आई नैक की टीम का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ।

विश्वविद्यालय के सीजीपीए में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब विश्वविद्यालय का सीजीपीए 3.38 हो गया है। ए+ ग्रेड यह ग्रेड अत्यंत उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का एक बेंचमार्क है जिसमें शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियां शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज ने बताया कि नैक देश भर में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की ‘गुणवत्ता की स्थिति’ निर्धारित करने के लिए यूजीसी का एक स्वायत्त प्रभाग है।

गुणात्मक व मात्रात्मक मीट्रिक पर आधारित है यह मूल्यांकन

कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज ने बताया कि विश्वविद्यालय का यह आकलन गुणात्मक व मात्रात्मक मीट्रिक पर आधारित है। एक तीसरा पक्ष प्रदान किए गए दस्तावेजीकरण साक्ष्य का उपयोग करके मात्रात्मक आयाम का आकलन करता है।

लगातार तीन बार से ए ग्रेड रेंकिंग

2002, 2009 व 2014 में हुए पिछले 3 ग्रेडिंग के दौरान लगातार नैक ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया है। 2014 में तीसरे चक्र में विश्वविद्यालय का सीजीपीए 3.28 रहा, जिसमें विश्वविद्यालय ने अपने 2009 के स्कोर 3.26 में सुधार किया। जबकि अब अपने चौथे चक्र में विश्वविद्यालय ने ए+ ग्रेड 3.38 सीजीपीए हासिल किया है जो कि नैक प्रत्यायन के सभी चार चक्रों में उच्चतम स्कोर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…