पति ने पेट्रोल से जलाने की दी धमकी, छिना छपटी में गंभीर रूप से घायल हुई रूपा | Husband threatens to burn with petrol, Roopa seriously injured in snatching

[ad_1]
दुमकाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

दुमका की एक और बेटी आयी आग की चपेट में
दुमका में एक और बेटी पेट्रोल की वजह से आग की चपेट में आ गयी। घटना दुमका के गोपीकांदर प्रखंड की बतायी जा रही है। रूपा मरांडी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया है। रूपा का उसके पति से झगड़ा हो रहा था। पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी को जलाने की धमकी देने लगा। रूपा ने पेट्रोल छिनने की कोशिश की, तो गलती से पेट्रोल आग में चला गयी और रुपा इसकी चपेट में आ गयी।
गंभीर हालत में रिम्स रेफर
घायल अवस्था में रूपा को दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया है। इस घटना में पति परमेश्वर का हाथ भी झुलसा है।
रूपा ने दर्ज कराया बयान
इस पूरे मामले पर रूपा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है। रूपा ने बताया कि पति परमेश्वर सोरेन से झगड़ा कर रही था। झगड़ा इस बात को लेकर था कि वह पति की दादी के साथ उसे बिना बताए 2 किमी दूर स्थित खड़कासोल चली गई। रूपा का कहना है कि पति उसे रात में ही सिलंगी वापस चलने को कह रहा था लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ गया।
मोटरसाइकिल से लेकर आया पेट्रोल
पति झगड़े के बीच बाइक की डिक्की में रखा पेट्रोल घर में लेकर आ गया और धमकी देने लगा कि अभी घर नहीं चलोगी तो पेट्रोल से जला देंगे। रूपा पति के हाथ से पेट्रोल से भरा बोतल छीनने की कोशिश करने लगी। पास ही जल रही अंगीठी में पेट्रोल जा गिरा जिससे आग धधक गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पेट्रोल से दुमका की दो बेटियों की जान पहले ही जा चुकी है। अंकिता और मारुती हत्याकांड के बाद यह दुमका में बड़ी घटना है।
[ad_2]
Source link
