Categories

November 19, 2026

पति-पत्नी समेत 3 को गोली मारी, हालत गंभीर; मेरठ में नशे में धुत युवक ने की वारदात | There was a dispute about a young man who went to buy cannabis, after half an hour, he fired from the house by waving a pistol

Spread the love

[ad_1]

मेरठ20 मिनट पहले

मेरठ में बुधवार रात को एक युवक ने नशे की हालत में खून खराबा कर दिया। भांग खरीदने गए शिवम ने शराब के नशे में टेंपो चालक सोनू से विवाद हो गया। इसके बाद गाली गलौज हुई। बाद में हाथापाई तक मामला पहुंच गया। नशे में शिवम आधा घंटे बाद पिस्टल लेकर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक महिला समेत तीन को गोली लगी है। वहीं आसपास के लोगों ने रात में आरोपी शिवम को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया।

किराना दुकानदार और पत्नी समेत तीन घायल
गंगानगर थाना क्षेत्र में अम्हेड़ा के टीनू गुर्जर चौक के पास बुधवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर यह वारदात हुई। जहां किराना स्टोर मालिक और उनकी पत्नी, पड़ोसी को नशे में आए स्कूटी सवार शिवम ने गोली मार दी। रात तक इंस्पेक्टर और सीओ पूरे मामले की जांच में जुटे थे। टीनू गुर्जर चौक स्थित गली में रहने वाला सोनू सिंह ऑटो चलाता है।

जिला अस्पताल में भर्ती महिला लक्ष्मी।

जिला अस्पताल में भर्ती महिला लक्ष्मी।

बताया गया है कि इसी गली में अवैध तरह से भांग बेची जाती है। बुधवार रात करीब 10 बजे हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी शिवम तोमर स्कूटी से अपने दोस्त को लेकर पहुंचा। शिवम मवाना रोड पर गंगाधाम कॉलोनी में अपने मामी के यहां रहता है। आरोपी शिवम और ऑटो चालक सोनू के बीच गाली गलौज हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

नशे की हालत में शिवम ने बरसाई गोली

घायल ऑटो चालक सोनू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायल ऑटो चालक सोनू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी शिवम, सोनू को भुगत लेने की धमकी देकर आ गया। कुछ ही देर बाद शिवम पिस्टल लेकर फिर से पहुंचा। उस समय सोनू वहां पर ओंकार की किराना दुकान पर खड़ा मिल गया। वहां ओंकार की पत्नी भी बैठी थी। तभी शिवम ने फायरिंग कर दी। एक गोली सोनू को लगी, जैसे ही वह बचने को भागा तो आरोपी ने ओंकार और लक्ष्मी के पैर में गोली मार दी।

कॉलोनी के लोगों ने शिवम को बेरहमी से पीटा

आरोपी शिवम से बरामद स्कूटी को पुलिस रात में थाने ले आई।

आरोपी शिवम से बरामद स्कूटी को पुलिस रात में थाने ले आई।

आसपास के लोगों ने शिवम को पकड़ लिया और लात घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी। जानकारी पर गंगानगर पुलिस भी पहुंच गई। ओंकार और लक्ष्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल सोनू को गढ़ रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी शिवम को दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल और स्कूटी बरामद कर ली है। एसपी देहात केशव कुमार ने पूरे मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…