Categories

November 19, 2026

पत्नी और सास के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फर्श पर बिखरा खून, दोनों की मौत | Lawyer committed murder in Raipur wife and mother-in-law murdered DD Nagar area

Spread the love

[ad_1]

रायपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर में एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी वकील के सिर पर गुस्सा इस कदर सवार था, कि उसने लोहे की रॉड पत्नी और सास के सिर पर दे मारी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

यह मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके का है। रिंग रोड से लगे मैना रेस्टोरेंट के पीछे बनी रिहायशी कॉलोनी में यह कांड हुआ है। वकील अपने परिवार के साथ यहीं रह रहा था। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक वकील का नाम सौरभ उपाध्याय है।

जांच से जुड़े अफसरों ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मनीषा और सास रमा के साथ रह रहा था। आए दिन परिवार के बीच कई बातों को लेकर विवाद भी हुआ करता था । गुरुवार की दोपहर तीनों के बीच बहस बढ़ गई। झुझलाकर सौरभ ने लोहे की रॉड से पत्नी और सास पर हमला कर दिया । महिलाओं की चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने झांक कर देखा तो इस वारदात का पता चला । पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन किया।

बैठ गया लाशों के पास

सौरभ ने हमला करते वक्त कुछ नहीं सोचा और सीधे अपनी पत्नी और सास की जान ले ली। मगर जब दोनों के सिर से खून से छिटककर फर्श पर बिखरा और दोनों गिर पड़ीं तो उसे अहसास हुआ कि उसने क्या किया है। लाशों के पास बैठकर सौरभ रोने लगा, इधर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दे दी थी। फौरन मौके पर डीडी नगर थाने की टीम पहुंची और सौरभ को हिरासत में ले लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस सौरभ से पूछताछ कर रही है। जल्द ही और भी खुलासे होंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…